मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी

Mumbai: Child performs dangerous stunt in Mumbai Metro, administration gets furious after watching the video, issues warning Show alternatives

मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी

सार्वजनिक परिवहन के साधनों में रील बनाने और स्टंट करने का बुखार अब बच्चों तक पहुंच गया है, जो न केवल उनके लिए बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. यह वीडियो एक बच्चे का है, जो चलती मेट्रो के भीतर ग्रैब हैंडल (पकड़ने वाले हैंडल) पर लटककर असुरक्षित तरीके से करतब दिखा रहा है.

 

मुंबई : सार्वजनिक परिवहन के साधनों में रील बनाने और स्टंट करने का बुखार अब बच्चों तक पहुंच गया है, जो न केवल उनके लिए बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. यह वीडियो एक बच्चे का है, जो चलती मेट्रो के भीतर ग्रैब हैंडल (पकड़ने वाले हैंडल) पर लटककर असुरक्षित तरीके से करतब दिखा रहा है.

 

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन के यात्रियों पर पानी से भरे गुब्बारे और प्लास्टिक की थैलियां फेंकने वाले पर रेलवे की कड़ी चेतावनी

अलर्ट यात्री ने खोली पोल
मेट्रो कॉर्पोरेशन को यह वीडियो एक जागरूक यात्री ने भेजा था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा मेट्रो की ऊंची रॉड और हैंडल्स का इस्तेमाल जिमनास्टिक बार की तरह कर रहा है. मेट्रो प्रशासन ने इसे ‘सिर्फ एक खेल’ मानने से इनकार करते हुए इसे बेहद खतरनाक बताया है. अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो एक सार्वजनिक संपत्ति है, न कि कोई खेल का मैदान या सर्कस.

Read More बदलापुर इलाके में चार किशोरों की डूबने से मौत 

लापरवाही पड़ सकती है भारी: जुर्माना और जेल का प्रावधान
महा मुंबई मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल जान जोखिम में डालती हैं, बल्कि कानूनी रूप से दंडनीय भी हैं. मेट्रो परिसर में स्टंट करना, भागना-दौड़ना या नियमों का उल्लंघन करना कानूनन अपराध है. इसके लिए भारी जुर्माना वसूला जा सकता है और गंभीर मामलों में जेल की सजा का भी प्रावधान है. मेट्रो में अचानक लगने वाले झटके या तेज गति के दौरान संतुलन बिगड़ने से सिर में गंभीर चोट लग सकती है या स्थायी विकलांगता आ सकती है.

Read More रोहित पवार ने कहा औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग पर ,लोगों का ध्यान भटकाना

अभिभावकों के लिए वेक-अप कॉल
कॉर्पोरेशन ने विशेष रूप से माता-पिता और अभिभावकों से मार्मिक अपील की है. मेट्रो प्रशासन का कहना है कि बच्चों को यह समझाना बड़ों की जिम्मेदारी है कि मेट्रो जैसे सार्वजनिक स्थान पर अनुशासन क्यों जरूरी है. पेरेंट्स को चाहिए कि वे अपने बच्चों को पब्लिक प्रॉपर्टी का सम्मान करना सिखाएं और उन्हें बताएं कि मेट्रो में धक्का-मुक्की करना या ऊंच-नीच वाली हरकतें करना उनके भविष्य को संकट में डाल सकता है.

Read More ठाणे: वागले एस्टेट में स्थित सीपी तलाव में डंपिंग ट्रांसफर स्टेशन में आग; दो घंटे के भीतर आग पर काबू 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार मुंबई : पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार
मुंबई में चल रही उत्तर भारत जैसी भयंकर लू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई : 'तू एक दिन फ्रिज में मिलेगी...', मुंबई में डेंटिस्ट छात्रा ने किया सुसाइड; 'श्रद्धा वालकर हत्याकांड' से कैसे जुड़ी कहानी?
मुंबई : मुंबई मेट्रो में बच्चे ने किया खतरनाक स्टंट, वीडियो देख प्रशासन का बढ़ गया पारा, जारी की चेतावनी
मुंबई : सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सुनेत्रा पवार ने किया ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ योजना का ऐलान
मुंबई-अहमदाबाद रूट पर दौड़ेगी भारत में बनी बुलेट ट्रेन, अगस्त 2027 तक सूरत से वापी के बीच संचालन, पढ़िए अपडेट्स