मुंबई : ईरान-इजरायल जंग के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों ने सुनाई आपबीती

Mumbai: A Dubai flight landed at Mumbai airport amid the Iran-Israel war; passengers narrated their ordeal.

मुंबई : ईरान-इजरायल जंग के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर उतरी दुबई की फ्लाइट, यात्रियों ने सुनाई आपबीती

इजराइल और अमेरिका की और से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच ईरान द्वारा दुबई समेत कई देशों पर किए गए हमले के बाद दुनियाभर के देशों के यात्रियों पर इसका असर देखने को मिला है. कई देशों ने हमले के बाद एयरस्पेस को बंद कर दिया था. वहीं दुबई एयरपोर्ट को बंद कर फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था. 

मुंबई : इजराइल और अमेरिका की और से ईरान पर किए गए संयुक्त हमले के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इस बीच ईरान द्वारा दुबई समेत कई देशों पर किए गए हमले के बाद दुनियाभर के देशों के यात्रियों पर इसका असर देखने को मिला है. कई देशों ने हमले के बाद एयरस्पेस को बंद कर दिया था. वहीं दुबई एयरपोर्ट को बंद कर फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया था. 

 

Read More मुंबई और दिल्ली में चार स्थानों पर सर्च ऑपरेशन; 50 लाख से अधिक निवेशकों को ठगा गया

इस बीच दुबई घूमने गए कई यात्री वहां फंस गए. ऐसे में दुबई से एक फ्लाइट मंगलवार (3 मार्च) रात दो बजे के करीब एक फ्लाइट दुबई से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची है. ऐसे में एक यात्री ने आपबीती सुनाई है. 

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

भारत आने पर यात्री ने क्या कहा?
छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक यात्री अजय ने मीडिया से बातचीत की. अजय ने बताया कि हम मुंबई से हैदराबाद और वहां से दुबई पहुंचे थे. दुबई से हमारी अगली फ्लाइट अमेरिका के लिए थी. हम लोग फ्लाइट में चढ़ गए थे.  
उन्होंने आगे बताया कि जब फ्लाइट टेकऑफ नहीं हुई तो पता किया गया. पहले कोई खराबी बताई गई. इसी तरह 7-8 घंटे गुजर गए. इसके बाद हम लोगों को बताया गया कि युद्ध छिड़ गया है. इसलिए अभी हम उड़ान नहीं भर सकते हैं.  
एयरपोर्ट पर मच गई थी भगदड़- यात्री
अजय ने बताया कि इसके बाद एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई. स्थिति जरूरत से ज्यादा खराब हो गई थी. इसके बाद अमीरात की बसें और गाड़ियां एयरपोर्ट पर आईं और हम लोगों को लेकर होटलों तक छोड़ा. इसके बाद हम होटल के लिए पूरी रात भटकते रहे.  
उन्होंने बताया कि 10-12 घंटे भटकने के बाद हम लोगों को एक होटल मिला. इस दौरान हम लोगों ने बम की आवाज भी सुनी. साथ ही हम लोगों ने बुर्ज खलीफा के आसपास धुंए का गुबार भी देखा. इस दौरान हम लोगों को होटल से निकलने और खिड़कियों के पास खड़े होने के लिए बिल्कुल मना कर दिया था.  
अजय ने बताया कि हम बिना लंच किए सिर्फ अपने कमरे में रहते थे. बाकी बाहर क्या हो रहा है हमें कुछ नहीं पता रहता था. उन्होंने बताया कि वहां पर अफरा-तफरी मची हुई थी. उन्होंने बताया कि जनता सारी परेशान थी. होटलों में जगह न मिलने की वजह से ऐसे ही इधर-उधर लेटे हुए थे. 

Read More ठाणे : मोटरसाइकिल ट्रैलर से टकरा जाने की घटना; दोपहिया वाहन में आग लग गयी, 30 वर्षीय व्यक्ति की झुलस कर मौत