नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत

New Delhi: AAP leader Sanjay Singh attacked the central government, questioning India's foreign policy and saying Khamenei's departure was the end of an era.

नई दिल्ली : आप नेता संजय ने केंद्र सरकार को घेरा: भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल, कहा- खामेनेई का जाना एक युग का अंत

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका व इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

 

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि देते हुए भारत की विदेश नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया और प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका व इजरायल के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

 

Read More मुंबई : बढ़ती गर्मी के साथ मुंबई में बढ़ी बिजली की डिमांड, 15 से अब तक बने खपत के नए रिकॉर्ड देखें

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि 'खामेनेई का जाना एक युग का अंत है, भारत ने सच्चा दोस्त खोया। उन्होंने ईरान को भारत का पारंपरिक मित्र बताया, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा साथ दिया। ईरान ने कश्मीर पर भारत का पक्ष लिया, सस्ता तेल भी उपलब्ध कराया।

Read More मुंबई : वर्दी की आड़ में अपहरण और लूटे 10,000 डॉलर, मुंबई में दो पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार

संजय सिंह ने कहा कि आज ईरान संकट में है, भारत को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने वैश्विक तानाशाह अमेरिका को रोकने की बात कही, वेनेजुएला के बाद ईरान का जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी पर अमेरिका और इजरायल की तानाशाही पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी को 'विश्वगुरु नहीं गुरुघंटाल' कहा। 

Read More नई दिल्ली : लोकसभा में नक्सलवाद पर बहस, ओवैसी बोले- विचारधारा अभी जिंदा; 'हथियार डालना हार नहीं, विचारधारा अभी जिंदा', नक्सलवाद पर बोले ओवैसी