मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

Mumbai: A building slab falls on youths standing outside a shop on Linking Road; FIR lodged against the owner.

मुंबई : लिंकिंग रोड पर दुकान के बाहर खड़े युवकों पर गिरा बिल्डिंग का स्लैब, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे। 

मुंबई : मुंबई के खार वेस्ट स्थित व्यस्त लिंकिंग रोड पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल से कंक्रीट का स्लैब गिरने के कारण दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब ग्रांट रोड निवासी नीरव निसार और मध्य प्रदेश से शादी में शामिल होने आए उनके दोस्त हर्ष पोरवाल एक दुकान के बाहर सनग्लासेस खरीदने के लिए रुके थे। 

 

Read More वसई शहर में एक नाइजीरियाई नागरिक को 11. 58 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार 

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में लापरवाही बरतने और बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के आरोप में खारघर पुलिस ने बांद्रा वेस्ट में लिंकिंग रोड पर स्थित बिल्डिंग के मालिक कदम कुडपी हाउस के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 7 फरवरी को रात करीब 9:40 बजे KFC जंक्शन के पास, लिंकिंग रोड पर एक मोची फुटवियर स्टोर के बाहर हुई।

Read More मुंबई: आरोपी से दो देसी आग्नेयास्त्र और आठ जिंदा कारतूस जब्त

कब और कैसे हुआ हादसा?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित निसार का दोस्त हर्ष परिवार की शादी में शामिल होने के लिए MP से मुंबई आया था। वे मरीन लाइंस में अपनी बहन के घर रह रहे था। शुक्रवार को उसने शादी के कार्यक्रम के लिए सनग्लासेस खरीदने का फैसला किया। जब दोनों बाइक पर मोची की दुकान के बाहर खड़े थे, तभी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल के स्लैब से सीमेंट, रेत और लोहे का मलबा अचानक गिर गया, जो सीधे उन पर गिरा।" 

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, "निसार को दाहिने कंधे और बाएं हाथ में चोटें आईं, जबकि हर्ष को सिर, चेहरे, पीठ, छाती, बांहों, पैरों और जांघों में गंभीर चोटें आईं और बहुत ज़्यादा खून बह रहा था। दोनों को होली क्रॉस अस्पताल ले जाया गया और आगे के इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।" गिरते हुए मलबे से उनकी खड़ी दोपहिया गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। 

Read More मुंबई सेंट्रल-वाराणसी स्पेशल ट्रेन का संचालन 9 अप्रैल से 25 जून तक

पुलिस ने दर्ज की FIR
पुलिस अधिकारी ने कहा, "हमने बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ लापरवाही या बिल्डिंग के रखरखाव में विफलता के कारण स्लैब गिरने के लिए FIR दर्ज की है। नागरिक और स्ट्रक्चरल अधिकारियों द्वारा वेरिफिकेशन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।"