मुंबई : संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान,मुंबई में हुआ आरएसएस का शताब्दी समारोह,बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत

Mumbai: Salman Khan attended RSS chief Mohan Bhagwat's program; RSS centenary celebrations held in Mumbai, attended by several Bollywood stars.

मुंबई : संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में पहुंचे सलमान खान,मुंबई में हुआ आरएसएस का शताब्दी समारोह,बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सलमान आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत का भाषण सुनते हुए नजर आए। आपको बता दें कि, आरएसएस के इस कार्यक्रम में अभिनेता सलमान के अलावा गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद रहे।

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुंबई में आरएसएस के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सलमान आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत का भाषण सुनते हुए नजर आए। आपको बता दें कि, आरएसएस के इस कार्यक्रम में अभिनेता सलमान के अलावा गीतकार प्रसून जोशी और फिल्म निर्माता सुभाष घई भी मौजूद रहे।

 

Read More मुंबई : एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, कहा- उनका हाल ‘तुम लड़ो, हम कपड़े संभालते हैं’ जैसा

सलमान खान ने सुना आरएसएस प्रमुख का भाषण
आरएसएस के शताब्दी समारोह में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत के भाषण को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान भगवत ने जोर देकर कहा कि, संघ किसी का विरोध किए बिना देश के लिए काम करता है, राष्ट्रीय एकता पर ध्यान केंद्रित करता है और सत्ता की लालसा के बिना कार्य करता है। 

Read More मुंबई : चांदी व्यापारी से ₹10.23 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, अकाउंटेंट पर EOW जांच शुरू

सलमान को देख उत्साहित हुए प्रशंसक
जैसे ही सुपरस्टार सलमान खान इस कार्यक्रम में पहुंचे, वहां मौजूद लोग उनकी ओर ही दौड़ पड़े। वहां मौजूद लोग सलमान की एक झलक अपने फोन में कैद करने के लिए उतावले हो गए। वहीं कई लोग सलमान खान को इस कार्यक्रम में देखकर हैरान भी हुए। आपको बता दें कि, दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य आरएसएस की यात्रा, समाज में इसकी भूमिका और इसके भविष्य को आकार देने वाले विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करना है। संघ के व्यापक शताब्दी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आरएसएस के वरिष्ठ नेता और आमंत्रित वक्ता आम जनता के साथ चर्चा के लिए एकत्रित हुए।

Read More मुंबई में सनसनी: सिर में दरांती फंसी होने के बावजूद अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो हुआ वायरल

सुभाष घई ने सलमान की तारीफ की
फोटो में सलमान मूंछों में थे, जो शायद उनकी आने वाली वॉर ड्रामा 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए है। 'ताल' मेकर ने सलमान की तारीफ करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया कि उन्होंने इतने कम समय के नोटिस पर उनके रिक्वेस्ट को मान लिया।

Read More धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट: नए नियम से ऊपरी मंजिल के रहवासियों की पात्रता पर असर, जानें क्या बदला

सच में सलमान खान सबसे अच्छे स्टार्स में से एक
घई ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर लिखा, 'सच में सलमान खान सबसे अच्छे स्टार्स में से एक हैं जो अपने सीनियर्स का मन, दिल और हाव-भाव से भी सम्मान करते हैं। मेरे एसएमएस मिलने पर, जिसमें मैंने उनसे प्यारे जैकी श्रॉफ के जन्मदिन पर दोस्तों की शाम में शामिल होने के लिए कहा था, उन्होंने मेरे घर आकर हमें सरप्राइज दिया और शाम को रोशन कर दिया। धन्यवाद। हमेशा खुश रहो सलमान।

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध खारघर में पेड़ों की कटाई पर बवाल: PMC द्वारा 24 पुराने पेड़ काटने की मंजूरी के खिलाफ पर्यावरण प्रेमियों का विरोध
मीरा रोड बकरीद विवाद: सोसायटी में कुर्बानी की खबरों को निवासी ने बताया झूठा, कहा — गलत जानकारी से बढ़ा तनाव
बकरीद 2026 से पहले मुंबई हाई अलर्ट पर: शहरभर में 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
पनवेल में फायर हेल्पलाइन फेल होने पर शिवसेना का अनोखा विरोध, दमकल अधिकारी का निजी नंबर गाड़ियों पर चिपकाया
NEET UG 2026 पेपर लीक केस में CBI की बड़ी कार्रवाई: लातूर के डॉक्टर और पुणे के कोचिंग फैकल्टी समेत 2 और आरोपी गिरफ्तार
पंढरपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम समाज ने एकादशी के सम्मान में टाली बकरीद की रस्में