मुंबई के आवासीय बाजार में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एम्बेसी डेवलपमेंट्स

Embassy Developments to invest Rs 7,000 crore in Mumbai's residential market

मुंबई के आवासीय बाजार में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एम्बेसी डेवलपमेंट्स

रियल्टी क्षेत्र की कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई के बाजार में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच अपने कारोबार विस्तार के तहत तीन नई लक्जरी आवासीय परियोजनाएं शुरू करने और तीन मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए यह निवेश किया जाएगा। एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड (ईडीएल) जल्द ही मुंबई महानगरीय क्षेत्र के जुहू, वर्ली और अलीबाग में तीन परियोजनाएं शुरू करेगी।

मुंबई : रियल्टी क्षेत्र की कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स ने मंगलवार को कहा कि वह मुंबई के बाजार में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि मजबूत उपभोक्ता मांग के बीच अपने कारोबार विस्तार के तहत तीन नई लक्जरी आवासीय परियोजनाएं शुरू करने और तीन मौजूदा परियोजनाओं को पूरा करने के लिए यह निवेश किया जाएगा। एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड (ईडीएल) जल्द ही मुंबई महानगरीय क्षेत्र के जुहू, वर्ली और अलीबाग में तीन परियोजनाएं शुरू करेगी।

 

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन

ईडीएल का नाम पहले इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड थी और यह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध देश की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। कंपनी के चेयरमैन जीतू विरवानी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”हम मुंबई में वृद्धि के अगले अध्याय के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा कि आवास की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

Read More घाटकोपर पंत नगर पुलिस ने सोसायटी के पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की

ईडीएल के प्रबंध निदेशक आदित्य विरवानी ने कहा, ”मुंबई हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। हम मुंबई महानगरीय क्षेत्र में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।” उन्होंने बताया कि यह निवेश तीन मौजूदा आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने और तीन नई परियोजनाओं को शुरू करने के लिए किया जाएगा।

Read More मुंबई : सड़क किनारे सो रहे व्यक्ति पर चढ़ाई JCB, चालक की तलाश में जुटी पुलिस