मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए साथ आए - राज ठाकरे

Mumbai: Thackeray family can shut down Mumbai in minutes, what did Fadnavis say on Sanjay Raut's statement?

मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए साथ आए - राज ठाकरे

शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को एक संयुक्त रैली की. उन्होंने कहा कि मुंबई के सामने आ रहे 'खतरे' के कारण उनका राजनीतिक पुनर्मिलन हुआ है. उद्धव ने कहा कि उन्होंने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है.

मुंबई : शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे ने नगर निकाय चुनावों के लिए रविवार को एक संयुक्त रैली की. उन्होंने कहा कि मुंबई के सामने आ रहे 'खतरे' के कारण उनका राजनीतिक पुनर्मिलन हुआ है. उद्धव ने कहा कि उन्होंने और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र के लिए अपने मतभेदों को भुला दिया है.

 

Read More ठाणे में इमारत में लगी आग, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त

 मराठी वोट बैंक को लक्ष्य करते हुए राज ने कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए वह और उद्धव एक साथ आए हैं.उन्होंने कहा, “यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है. अगर उन्होंने अब कोई गलती की, तो लड़ाई हमेशा के लिए हार जाएंगे.”

Read More गोरेगांव वाघेश्वरी मंदिर के पास फिल्मसिटी रोड पर आग; घटना में किसी के हताहत हो की खबर नहीं 

राज के बाद रैली को संबोधित करते हुए शिवसेना (उबाठा) प्रमुख ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा मुंबई का नाम बदलकर “बंबई” रखना चाहती है. उन्होंने इसके लिए तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई की टिप्पणियों का हवाला दिया.

Read More नवी मुंबई: नशीले पदार्थों की तस्करी करने और वीजा उल्लंघन पर 1300 अफ्रीकी नागरिक निर्वासित