मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया

Mumbai: Hotelier extorted for Rs 4 crore; underworld don Ravi Pujari produced before MCOCA court

मुंबई : होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी; अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया

मुंबई पुलिस मुख्यालय से बुर्का पहनाकर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी से एक होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

मुंबई : मुंबई पुलिस मुख्यालय से बुर्का पहनाकर अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को मकोका कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पुजारी से एक होटल व्यवसायी से ४ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में गहन पूछताछ की जाएगी।

 

Read More धारावी स्लम के पुनर्विकास; प्रोजेक्ट को रोकने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

रवि पुजारी फिलहाल बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद था। मुंबई पुलिस को जैसे ही इस मामले में उसकी कस्टडी मिली, उसे अस्थायी रूप से मुंबई लाया गया। पूछताछ के दौरान उसे मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के लॉकअप में रखा जाएगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रवि पुजारी पर पूरे देश में करीब २०० आपराधिक मामले दर्ज हैं। अकेले कर्नाटक में उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी सहित ९७ से १०० मामले दर्ज हैं। महाराष्ट्र में कुल ५२ मामले हैं, जिनमें से ४९ केवल मुंबई से जुड़े हैं। इसके अलावा गुजरात में करीब ७५ मामले दर्ज हैं, जबकि केरल, राजस्थान जैसे अन्य राज्यों में भी उस पर कई केस लंबित हैं।

Read More मुंबई : पेड़ों के पास किए सीमेंट कांक्रीटीकरण को हटाया एयर पोर्ट अथॉरिटी की खुली आंख 

यह मामला काफी पुराना है, जब रवि पुजारी विदेश में बैठकर लोगों को धमकियां देता और रंगदारी वसूलता था। इस प्रकरण का खुलासा काफी साल पहले हो चुका था, जब नूर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान नूर ने रवि पुजारी का नाम लिया था। नूर को इस मामले में पहले ही सजा सुनाई जा चुकी है।

Read More मुंबई में पुरानी और जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की प्रक्रिया होगी तेज