कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Fierce fire broke out in a local train between Kurla and Vidyavihar railway stations, creating chaos

कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। यह घटना कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीब 8:30 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि जिस लोकल ट्रेन में आग लगी, वह उस वक्त खाली थी, इसलिए किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

मुंबई : मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। यह घटना कुर्ला और विद्याविहार रेलवे स्टेशन के बीच शाम करीब 8:30 बजे हुई। राहत की बात यह रही कि जिस लोकल ट्रेन में आग लगी, वह उस वक्त खाली थी, इसलिए किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

 

Read More  मुंबई : सीबीआई ने मुलुंड रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को 9,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार 

जानकारी के मुताबिक, कुर्ला और विद्याविहार स्टेशन के बीच कचरा ले जा रही लोकल ट्रेन के दूसरे कोच में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही मध्य रेलवे की लोकल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं और कई ट्रेनों को रास्ते में ही रोकना पड़ा। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, वहीं स्थानीय लोगों ने भी बुझाने में मदद की।

Read More जुहू में मामूली विवाद को लेकर मराठी दंपत्ति टाइल से हमला

स्थिति को नियंत्रित करने और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने घाटकोपर और सायन स्टेशन के बीच ओवरहेड वायर की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी। इस वजह से सेंट्रल रेलवे की सेवाएं कुछ समय के लिए ठप रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, घटना के असर के चलते कई लोकल ट्रेनें अब भी देरी से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच में जुटा है।
 

Read More मुंबई: १०वीं-१२वीं के रिजल्ट १५ मई से पहले घोषित किया जाएगा