नवी मुंबई : 271 ग्राम हेरोइन बरामद; आरोपी गिरफ्तार 

Navi Mumbai: 271 grams of heroin recovered; accused arrested

नवी मुंबई : 271 ग्राम हेरोइन बरामद; आरोपी गिरफ्तार 

नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 271 ग्राम शुद्ध हेरोइन बरामद की। क्राइम ब्रांच के डीसीपी सचिन गंजल ने बताया कि इस हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत ₹1 करोड़ 35 लाख 90 हजार है। डीसीपी के अनुसार, यह कार्रवाई हमारी एजेंसी यूनिट के इंचार्ज, पुलिस इंस्पेक्टर निगड़े के नेतृत्व में वाशी क्षेत्र में की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पंजाब से सप्लाई की जा रही थी और नवी मुंबई में इसका वितरण किया जाना था।

नवी मुंबई : नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय विक्रम सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से लगभग 271 ग्राम शुद्ध हेरोइन बरामद की। क्राइम ब्रांच के डीसीपी सचिन गंजल ने बताया कि इस हेरोइन की अनुमानित बाजार कीमत ₹1 करोड़ 35 लाख 90 हजार है। डीसीपी के अनुसार, यह कार्रवाई हमारी एजेंसी यूनिट के इंचार्ज, पुलिस इंस्पेक्टर निगड़े के नेतृत्व में वाशी क्षेत्र में की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हेरोइन पंजाब से सप्लाई की जा रही थी और नवी मुंबई में इसका वितरण किया जाना था।

 

Read More मुंबई: हवाई अड्डे  से जाम्बियन नागरिक को गिरफ्तार किए जाने के 10 साल बाद, 10 साल जेल की सजा

पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम सिंह पहले से इस तरह के अपराधों में संलिप्त हो सकता है और उसके खिलाफ आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। बरामद हेरोइन को कानूनी कार्रवाई के तहत सुरक्षित रख लिया गया है और आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया है। क्राइम ब्रांच इस मामले में आगे की जांच जारी रखे हुए है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन की सप्लाई नेटवर्क में और कौन शामिल हैं।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

डीसीपी सचिन गंजल ने कहा कि नवी मुंबई पुलिस का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर पूरी तरह से रोक लगाना और शहर को ड्रग्स से मुक्त करना है। इस मामले में पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया जा सके और समाज में सुरक्षा बढ़ाई जा सके।

Read More पालघर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था के बुरे हाल… एंबुलेंस में ही करानी पड़ी डिलीवरी