मुंबई : नागपुर से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली

Mumbai: 17-year-old girl missing from Nagpur found in Mumbai

मुंबई : नागपुर से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली

लगभग 2 वर्ष पहले कलमना थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम उसे लेकर नागपुर लौटी। जांच में पता चला कि सौतेली मां के साथ अनबन होने के कारण उसने घर से पलायन किया था। लंबे समय तक वह मथुरा में थी। पुलिस के अनुसार मां की मौत होने के बाद किशोरी के पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। वह पिता और सौतेली मां के साथ रहती थी। 3 सितंबर 2023 को किसी बात को लेकर उसकी मां के साथ अनबन हो गई। मां ने उसे गुस्से में भला-बुरा कह दिया। इस बात से आहत होकर वह अपने घर से निकल गई।

मुंबई : लगभग 2 वर्ष पहले कलमना थाना क्षेत्र से लापता हुई 17 वर्षीय किशोरी मुंबई में मिली। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की टीम उसे लेकर नागपुर लौटी। जांच में पता चला कि सौतेली मां के साथ अनबन होने के कारण उसने घर से पलायन किया था। लंबे समय तक वह मथुरा में थी। पुलिस के अनुसार मां की मौत होने के बाद किशोरी के पिता ने दूसरा विवाह कर लिया था। वह पिता और सौतेली मां के साथ रहती थी। 3 सितंबर 2023 को किसी बात को लेकर उसकी मां के साथ अनबन हो गई। मां ने उसे गुस्से में भला-बुरा कह दिया। इस बात से आहत होकर वह अपने घर से निकल गई।

 

Read More पुणे: वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार ने दिवंगत गायिका और भारत रत्न लता मंगेशकर और उनके परिवार पर निशाना साधा

ट्रेन में सवार होकर वह मथुरा चली गई। रात तक घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। हर जगह उसकी तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मथुरा में उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। महिला ने उसे कुछ दिन अपने घर में आसरा दिया। इसके बाद मथुरा के ही एक युवक से उसका विवाह करवा दिया।

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

काम की तलाश में मुंबई आ गई
कुछ दिन पहले उसका युवक से विवाद हो गया। वह गुस्से में मथुरा से भी निकल गई और ट्रेन में सवार होकर मुंबई पहुंच गयी। रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने उसे संदेहास्पद स्थिति में घूमते देखा। पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता का निधन हो चुका है। वह अनाथ है और अपने चाचा के साथ रहती है। चाचा से विवाद होने के कारण वह घर छोड़कर काम की तलाश में मुंबई आ गई। युवक उसे अपने साथ मीरा भयंदर ले गया। अपने घर पर पनाह दी।

Read More मुंबई : एक्सप्रेसवे की टोल और लम्बाई ट्रेन यात्रा के खर्चे से भी ज्यादा

कांदीवली पुलिस को सूचना
युवक के घर के पास ही कुछ सामाजिक संगठन के लोग रहते हैं। उसने संगठन के पदाधिकारियों से मदद मांगी। महिला पदाधिकारियों ने कांदीवली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पूछताछ की तो किशोरी ने सारी सच्चाई बताई। मुंबई पुलिस ने नागपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद एएचटीयू की टीम मुंबई पहुंची और उसे नागपुर लाया गया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे कलमना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इंस्पेक्टर राखी गेडाम और उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Read More मुंबई : सत्तारूढ़ गठबंधन में सब कुछ ठीक - एकनाथ शिंदे