नागपुर और मुंबई के बीच मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

Central Railway has decided to run an additional special train between Nagpur and Mumbai

 नागपुर और मुंबई के बीच मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

दिवाली के बाद वीकेंड में नागपुर और मुंबई के बीच चलने वाली नियमित ट्रेनों में बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 01005 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर एवं 01006 नागपुर-सीएसटीएम सुपरफास्ट एसी स्पेशल होगी। ट्रेन में 20 वातानुकूलित थर्ड एसी कोच और 2 एसएलआर कोच रहेंगे।

मुंबई : दिवाली के बाद वीकेंड में नागपुर और मुंबई के बीच चलने वाली नियमित ट्रेनों में बढ़ी हुई भीड़ को देखते हुए मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 01005 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर एवं 01006 नागपुर-सीएसटीएम सुपरफास्ट एसी स्पेशल होगी। ट्रेन में 20 वातानुकूलित थर्ड एसी कोच और 2 एसएलआर कोच रहेंगे।

 

Read More बुलढाणा : महाराष्ट्र सरकार द्वारा युवा शेतकरी पुरस्कार प्राप्त किसान ने की आत्महत्या 

दोनों ओर से शनिवार को होगी रवाना
ट्रेन 01005 सीएसटीएम-नागपुर स्पेशल: 25 अक्टूबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से रात 00.20 बजे प्रस्थान करेगी और इसी दिन दोपहर 15.30 बजे नागपुर आएगी। वहीं ट्रेन 01006 नागपुर-सीएसटीएम स्पेशल शनिवार को शाम 18.30 बजे नागपुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8.28 बजे मुंबई पहुंचेगी।

Read More मुंबई : देवेंद्र फडणवीस ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूरा करने में देरी के लिए बीएमसी अधिकारियों को फटकार लगाई

ट्रेन से कटकर मौत
मानकापुर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई गई। दोपहर करीब 3.40 बजे मानकापुर के ताजनगर में रेलवे ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर अवस्था में वह दिखाई दिया। मेयो अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More  जलगांव :  मां के साथ जा रहे सात साल के बच्चे को तेंदुए ने मार डाला