मुंबई : ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद; दो यात्री गिरफ्तार 

Mumbai: 2.624 kg of hydroponic weed recovered from trolley bag; two passengers arrested

मुंबई : ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद; दो यात्री गिरफ्तार 

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है। पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका। जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है।

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है। पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका। जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट नंबर ईके-509 के एक यात्री को रोका। यात्री के हैंडबैग बैग से 7.11 लाख भारतीय रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की। मुद्रा को छुपाकर ले जाया जा रहा था। 

 

Read More महिला बीजेपी कार्यकर्ता के साथ छेड़छाड़ के आरोपों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज

तीसरे मामले में इसी फ्लाइट (ईके-509) से दुबई जा रहे एक अन्य यात्री को भी रोककर जांच की गई। यात्री के हैंड बैग से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत ₹49.38 लाख बताई गई।

Read More मुंबई : बैंकॉक से तस्करी करने के आरोप में 37 वर्षीय एक महिला गिरफ्तार

चौथे मामले में प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसक्यू-424 से आए एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान यात्री के ट्रॉली बैग से 18.400 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 18.40 करोड़ रुपए आंकी गई। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पांचवे मामले में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से जकार्ता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-1601 के एक यात्री को रोका। जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग बैग से 19.17 लाख रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

Read More अडानी समूह के धारावी पुनर्विकास को दिए गए टेंडर को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इमीग्रेशन क्लीयरेंस काउंटर के पास वॉशरूम से बिना सोने का डस्ट ओवल (अंडाकार) आकार में बरामद किया गया। बरामद सोने का कुल वजन 365 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 38.10 लाख रुपए है। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन