मुंबई के चुनिंदा हिस्सों में 10 मिनट की डिलिवरी सेवा; अमेजन नाउ का विस्तार 

10-minute delivery service in select parts of Mumbai; Amazon Now expands

मुंबई के चुनिंदा हिस्सों में 10 मिनट की डिलिवरी सेवा; अमेजन नाउ का विस्तार 

ऑनलाइन खरीद-बिक्री की सुविधा देने वाले मंच अमेजन ने कहा कि उसने बेंगलुरु और दिल्ली में सफल शुरुआत के बाद, अपनी 10 मिनट की डिलिवरी सेवा, अमेजन नाउ का विस्तार मुंबई के चुनिंदा हिस्सों में किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेजन ने तेज डिलिवरी के लिए इन तीनों शहरों में तेजी से सामान की आपूर्ति के लिए 100 से ज्यादा आपूर्ति केंद्र (माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर) खोले हैं और साल के अंत तक सैकड़ों और खोलने की योजना है।

मुंबई : ऑनलाइन खरीद-बिक्री की सुविधा देने वाले मंच अमेजन ने कहा कि उसने बेंगलुरु और दिल्ली में सफल शुरुआत के बाद, अपनी 10 मिनट की डिलिवरी सेवा, अमेजन नाउ का विस्तार मुंबई के चुनिंदा हिस्सों में किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि अमेजन ने तेज डिलिवरी के लिए इन तीनों शहरों में तेजी से सामान की आपूर्ति के लिए 100 से ज्यादा आपूर्ति केंद्र (माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर) खोले हैं और साल के अंत तक सैकड़ों और खोलने की योजना है।

 

Read More मुंबई: अंधेरी स्टेशन का एफओबी मरम्मत कार्यों के कारण 3 महीने तक रहेगा बंद

पहले दिल्ली-मुंबई में चल रही थी सर्विस
अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रबंधक समीर कुमार ने कहा कि हमने इस साल की शुरुआत में बेंगलुरु में अमेजन नाउ पेश किया था। इसके तहत सिर्फ 10 मिनट में जरूरी सामान पहुंचाया जाता है। प्रतिक्रिया उम्मीद से कहीं बेहतर रही है। दैनिक ऑर्डर मासिक आधार पर 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं।

Read More मुंबई: महिला पुलिस अधिकारी से बदसलूकी करने, अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक गिरफ्तार

इस सफलता से प्रेरित होकर, हमने 100 से ज्यादा और छोटे आपूर्ति केंद्र खोले हैं। इसके अलावा, बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में सैकड़ों और सेंटर खोलने की योजना बना रहे हैं।कंपनी ने कहा कि अमेजन नाउ वर्तमान में चुनिंदा पिन कोड में चालू है। इसका विस्तार जारी रहेगा और आने वाले महीनों में अन्य शहरों में भी इसे पेश करने की योजना है।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले