मुंबई  फिर बम धमाके की धमकीसमुद्र ; किनारे के इलाकों में निगरानी; शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील

Mumbai: Bomb blast threat again; Surveillance in coastal areas; City residents appealed to remain alert

मुंबई  फिर बम धमाके की धमकीसमुद्र ; किनारे के इलाकों में निगरानी; शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील

एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि मुंबई के समुद्र क्षेत्र में बम फट सकता है. कॉल मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी. शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है. समुद्र किनारे और प्रमुख समुद्री रास्तों पर सघन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तैयारी में हैं. 

मुंबई : एक बार फिर बम धमाके की धमकी मिली है. जानकारी के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया और कहा कि मुंबई के समुद्र क्षेत्र में बम फट सकता है. कॉल मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी. शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है. समुद्र किनारे और प्रमुख समुद्री रास्तों पर सघन जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने कहा कि वे किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पूरी तैयारी में हैं. 

 

Read More माहिम में बेस्ट ड्राइवर  के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज 

अज्ञात कॉलर की तलाश जारी
पुलिस का कहना है कि अज्ञात कॉलर की पहचान करना उनके लिए प्राथमिकता है. तकनीकी टीम और साइबर क्राइम शाखा के अधिकारी इस मामले में जुटे हैं. कॉल रिकॉर्ड, नंबर लोकेशन और अन्य सुरागों की मदद से अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. 

Read More मुंबई : राखी सावंत को सवाल-जवाब के लिए पुलिस ने तलब किया

शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील
मुंबई पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. कहा गया है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या पैकेज नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें. साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि की खबरों को साझा न करने को कहा गया है.  हालांकि अभी तक धमाका नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने सभी संभावित खतरनाक इलाकों की जांच तेज कर दी है. मुंबई पुलिस ने कहा कि शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी आपात स्थिति के लिए टीम तैयार है. 

Read More दुबई ट्रिप का एक्सपीरियंस शेयर किया; मुंबई में दुबई जैसा विकास नहीं  

पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
पुलिस लगातार चौकसी बनाए हुए है और सुरक्षा उपायों को लगातार अपडेट किया जा रहा है. समुद्र किनारे के इलाकों में निगरानी कैमरों की मदद से भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है.

Read More मुंबई: कांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी