सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया

In Sawai Madhopur, the train engine derailed while being taken to the yard; a major accident was averted

सवाई माधोपुर में ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया; बड़ा हादसा टल गया

दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर पहुंची बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंची, सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। ट्रेन को खाली होने के बाद यार्ड में ले जाया जा रहा था।

सवाई माधोपुर : दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। सोमवार को कोटा से सवाई माधोपुर पहुंची बीना-कोटा-सवाई माधोपुर-नागदा-झालावाड़ सिटी-कोटा-चोमेला मेमो ट्रेन का इंजन यार्ड में ले जाते समय पटरी से उतर गया। जानकारी के अनुसार, जैसे ही ट्रेन सवाई माधोपुर स्टेशन पहुंची, सभी यात्री ट्रेन से उतर चुके थे। ट्रेन को खाली होने के बाद यार्ड में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पटरी बदलने पर इंजन के आगे के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

 

Read More कसारा स्टेशन पर उपनगरीय ट्रेन के डिब्बे में भूस्खलन का मलबा घुसने से एक पुरुष यात्री घायल

प्लेटफॉर्म नंबर एक पर प्रभावित रहा संचालन
इंजन के पटरी से उतरने के कारण सवाई माधोपुर स्टेशन का प्लेटफॉर्म नंबर एक प्रभावित हुआ। रेलवे ने एहतियातन वहां आने वाली ट्रेनों को दूसरे, तीसरे और चौथे प्लेटफॉर्म से गुजारा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का कार्य शुरू किया।

Read More  नागपुर और मुंबई के बीच मध्य रेल ने यात्रियों की सुविधा हेतु एक अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया

बड़ी दुर्घटना से टला खतरा
गनीमत रही कि घटना के समय ट्रेन पूरी तरह से खाली थी और यार्ड में शिफ्ट की जा रही थी। यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद ही यह हादसा हुआ, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

Read More मुंबई : हार्बर लाइन पर एसी लोकल ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की घोषणा 

रेलवे अधिकारी मौके पर तैनात
रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और इंजन को पटरी पर वापस लाने का प्रयास जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इंजन को यार्ड में लगाया जाएगा और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेल यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

Read More  मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स  के लिए 4,468 करोड़ रुपये की लागत से 157 किलोमीटर ट्रैक बनाने के लिए लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड