पालघर : महिला को परेशान करने आरोप में व्यवसायी गिरफ्तार
Palghar: Businessman arrested for harassing a woman
By: Online Desk
On
पालघर के वाडा में एक व्यवसायी को 24 वर्षीय एक महिला का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान ट्रैवल व्यवसायी देवेंद्र पाटिल (30) के रूप में हुई है।
पालघर : पालघर के वाडा में एक व्यवसायी को 24 वर्षीय एक महिला का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वाडा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसकी पहचान ट्रैवल व्यवसायी देवेंद्र पाटिल (30) के रूप में हुई है।
अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार को दर्ज मामले के अनुसार पाटिल ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से उसे अश्लील संदेश और अश्लील तस्वीरें भेजी थीं। उसे महिला का पीछा करने और उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

