मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा Coronavirus संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने का खतरा लोगों के काम पर लौटने से

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा Coronavirus संक्रमण का दूसरा दौर शुरू होने का खतरा लोगों के काम पर लौटने से

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने और अधिक लोगों के काम पर लौटने से कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण का ‘दूसरा दौर’ शुरू होने की आशंका जताई है। उन्होंने लोगों से नियमों का सख्ती से पालन करने का आग्रह किया है।

कोविड-19 (COVID-19) हालात पर मराठवाड़ा और नासिक संभाग के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक में ठाकरे ने ऐसे लोगों के बिना पर्याप्त ऐहतियात के बाहर निकलने पर चिंता व्यक्त की, जो कोरोनावायरस से संक्रमित हैं, लेकिन उनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। ठाकरे ने कहा कि मृत्युदर कम करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

Read More मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि लोग मास्क पहनने जैसे स्वास्थ्य नियमों का पालन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी निर्देश दिया।

Read More मुंबई : डेटा ब्रीच के खतरे के बीच 40,000 से ज़्यादा साइबर सिक्योरिटी ऑडिट

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार राज्य में 25 सितंबर तक कोरोना वायरससंक्रमण के 13,00,757 मामले सामने आ चुके हैं। 34,761 लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More मुंबई : मशहूर सिंगर आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती...

ठाकरे ने कहा कि ब्रिटेन में, ऐसे रोगियों का घरों में इलाज किया जा रहा है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन प्रतिदिन उनकी जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। हम ऐसे रोगियों को घरों में पृथक रहने की अनुमति दे रहे हैं, लेकिन वे बाहर निकलकर दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं।

Read More मुंबई : आशा भोसले के अंतिम दर्शन को उनके घर पहुंचे सीएम फडणवीस, श्रद्धांजलि अर्पित की

ALSO READ: UNGA में PM मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें…
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे (कोरोनावायरस संक्रमण) का दूसरा दौर शुरू होने का खतरा है क्योंकि अब और अधिक लोग काम के लिए बाहर निकल रहे हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के घर बैठे ही संक्रमित होने का भी खतरा है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत