मुंबई : दंपति समेत 12 लोग गिरफ्तार; साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ 

Mumbai: Couple among 12 arrested; Cyber ​​fraud gang busted

मुंबई : दंपति समेत 12 लोग गिरफ्तार; साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ 

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने एक दंपति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन लोगों ने कथित तौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की थी।  मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली स्थित एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं। इस दौरान अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की थी।

मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई नगरी में साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए मुंबई पुलिस सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने एक दंपति समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इन लोगों ने कथित तौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की थी।  मुंबई पुलिस के पुलिस उपायुक्त (जांच) राज तिलक रोशन ने इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि ये गिरफ्तारियां 12 अगस्त को पश्चिमी उपनगर कांदिवली स्थित एक कार्यालय पर मुंबई अपराध शाखा की छापेमारी के बाद की गईं। इस दौरान अधिकारियों ने सिम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त की थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से पांच ने कथित तौर पर अपने बैंक खाते और सिम कार्ड बेच दिए थे, जिनका इस्तेमाल साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया था।

 

Read More बांद्रा इलाके में हुए हिट-एंड-रन: आरोपी बिहार से गिरफ्तार 

7,000-8,000 रुपये में खरीदते थे सिम कार्ड और बैंक खाते 
अधिकारी ने यह भी बताया कि यह गिरोह 7,000-8,000 रुपये में सिम कार्ड और बैंक खाते खरीदता था। जिनका इस्तेमाल डिजिटल धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग और शेयर ट्रेडिंग में धोखाधड़ी के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि गिरोह ने 943 बैंक खाते खरीदे थे, जिनमें से 180 का इस्तेमाल धोखाधड़ी के लिए किया गया। जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले साल से इस तरीके से लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बना रहे थे। 

Read More 26 जनवरी को मरीन ड्राइव से बांद्रा-वर्ली सी लिंक तक अंतिम फेज खुलने की उम्मीद

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि इन बैंक खातों और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर देश भर के लोगों से 60.82 करोड़ रुपये की ठगी की गई। इनमें मुंबई में 1.67 करोड़ रुपये और शेष महाराष्ट्र में 10.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है।

Read More मुंबई : शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करके एक महिला से कथित तौर पर 2.85 करोड़ रुपये की ठगी 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन