ठाणे : लोढ़ा अमारा बिल्डिंग में आग लगने से एक महिला की मौत

Thane: One woman died in fire at Lodha Amara building

ठाणे : लोढ़ा अमारा बिल्डिंग में आग लगने से एक महिला की मौत

ठाणे जिले के कोलशेत इलाके में स्थित लोढ़ा अमारा बिल्डिंग में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में बिल्डिंग में फंसे 375 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और तड़के तक आग पर काबू पा लिया है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन टीम के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि लोढ़ा अमारा बिल्डिंग की 22वीं मंजिल पर बीती रात अचानक आग लग गई थी। इससे बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई थी। 

ठाणे : ठाणे जिले के कोलशेत इलाके में स्थित लोढ़ा अमारा बिल्डिंग में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में बिल्डिंग में फंसे 375 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और तड़के तक आग पर काबू पा लिया है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन टीम के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि लोढ़ा अमारा बिल्डिंग की 22वीं मंजिल पर बीती रात अचानक आग लग गई थी। इससे बिल्डिंग में अफरातफरी मच गई थी। 

 

Read More मुंबई में `बॉम्बे` ब्लड ग्रुप, डॉक्टरों ने किया इस दुर्लभ समूह वाली महिला का किडनी ट्रांसप्लांट

आग की सूचना मिलते ही ठाणे आपदा प्रबंधन की टीम, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बिल्डिंग में रहने वाले 375 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में राजेंद्र तिवारी और जयश्री ठाकरे झुलस गए थे। इन दोनों को तत्काल ठाणे के हाईलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन जयश्री ठाकरे (36) की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैै।

Read More मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मलेशिया से आए यात्री के हैंड बैग से सियामंग गिब्बन के मिले 5 बच्चे...