मुंबई : किडनी के सौदे के नाम पर ठगे 2.95 लाख रुपए...
Mumbai: 2.95 lakh rupees duped in the name of kidney deal...
सायबर फ्रॉड करने वालों ने किडनी के सौदे के नाम पर मुंबई के एक शख्स को 2.95 लाख रुपये का चूना लगा दिया। महाराष्ट्र के एक निजी फर्म में कार्यरत मुंबई निवासी को किडनी बेचने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की गयी और फिर उससे सर्जरी की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर 2.95 लाख रुपये ठग लिये गये।
मुंबई : सायबर फ्रॉड करने वालों ने किडनी के सौदे के नाम पर मुंबई के एक शख्स को 2.95 लाख रुपये का चूना लगा दिया। महाराष्ट्र के एक निजी फर्म में कार्यरत मुंबई निवासी को किडनी बेचने के लिए एक करोड़ रुपए की पेशकश की गयी और फिर उससे सर्जरी की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर 2.95 लाख रुपये ठग लिये गये।
जानकारी के अनुसार मुंबई निवासी प्रशांत नागवेकर आर्थिक मदद के लिए अपनी किडनी बेचने की फिराक में था। बढ़ते कर्ज के कारण उसे गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। इसी चक्कर में उसने ऑनलाइन जानकारी तलाशनी शुरू की तो उसे नई दिल्ली के एक सह्याद्री अस्पताल के बारे में जानकारी मिली कि वहां "किडनी का सौदा होता है।"
नागवेकर ने दिए गए नंबर पर कॉल किया और बताया कि वह आर्थिक तंगी में है और अपनी किडनी बेचना चाहता है। कॉल पर मौजूद व्यक्ति ने उन्हें एक किडनी के बदले एक करोड़ रुपए देने का वादा किया। यह मानते हुए कि इससे उनकी सभी आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी, उन्होंने हामी भर दी।

