हिंगोली जिले में 14 हजार महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले
Cancer symptoms found in 14 thousand women in Hingoli district
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 14 हजार महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले हैं। मराठवाड़ा क्षेत्र में आने वाले इस जिले में पिछले दिनों राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जांच की थी। इसमें से 1400 हजार महिलाएं संदिग्ध कैंसर रोगी के तौर पर सामने आई हैं। गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबितकर ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान इन महिलाओं के बारे में यह जानकारी मिली है।
मुंबई: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 14 हजार महिलाओं में कैंसर के लक्षण मिले हैं। मराठवाड़ा क्षेत्र में आने वाले इस जिले में पिछले दिनों राज्य सरकार ने व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर जांच की थी। इसमें से 1400 हजार महिलाएं संदिग्ध कैंसर रोगी के तौर पर सामने आई हैं। गुरुवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबितकर ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की संजीवनी स्कीम के तहत स्क्रीनिंग के दौरान इन महिलाओं के बारे में यह जानकारी मिली है। आबितकर ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस से सर्वे की शुरुआत की गई थी। इसके तहत कुल 2,92,996 महिलाओं के बीच जाकर सर्वे किया गया था। हिंगोली के कलेक्टर अभिनव गोयल ने पहले शुरुआती रिपोर्ट में यह संख्या 13,500 बताई थी।
गर्भाशय कैंसर भी मिला
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबितकर ने बताया कि सर्वे के जवाबों के आधार पर ही यह पता चला है कि करीब 14,500 महिलाओं में कैंसर जैसे लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि कुल 14,542 महिलाओं में से तीन को गर्भाशय का कैंसर पाया गया है। इसके अलावा एक महिला को स्तन कैंसर है और 8 को माउथ कैंसर है। स्वास्थ मंत्री ने कहा कि यह जानकारी जिला कलेक्टर की ओर से कैंसर को लेकर चलाए गए जागरूकता अभियान में सामने आई है। यह अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि कैंसर की जानकारी शुरुआती स्टेज में ही पता चल सके और फिर उन लोगों का इलाज कराया जा सके।

