मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR

Mumbai: FIR against Rapido and Uber bike taxis in Mumbai

मुंबई : मुंबई में रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ FIR

मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन कंपनियों पर शहर में राज्य सरकार की अनुमति के बिना अवैध रूप से सेवाएं संचालित करने और यात्रियों को ले जाने का आरोप है।

मुंबई : मुंबई पुलिस ने रैपिडो और उबर बाइक टैक्सियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। इन कंपनियों पर शहर में राज्य सरकार की अनुमति के बिना अवैध रूप से सेवाएं संचालित करने और यात्रियों को ले जाने का आरोप है। एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के निरीक्षक की शिकायत के आधार पर दोनों कंपनियों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

 

Read More मुंबई : बर्थडे स्टंट गलत हो गया – युवक ने गोरेगांव रोड पर आग लगा दी

उन्होंने बताया कि आरटीओ अधिकारियों ने डमी राइड बुक की थी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अवैध रूप से ले जाने के लिए एप आधारित एग्रीगेटर सेवाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश परिवहन आयुक्त द्वारा जारी किए गए थे।

Read More वसई के आनंद नगर में मिला मानव कंकाल, इलाके में दहशत; पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने बताया कि अप्रैल में आरटीओ ने रैपिडो को अवैध रूप से और बिना किसी लाइसेंस के यात्रियों को ले जाने के लिए नोटिस जारी किया था। 

Read More मुंबई में पानी कटौती के बीच BMC सख्त, इलेक्ट्रिक पंप इस्तेमाल करने वालों पर होगी आपराधिक कार्रवाई

Related Posts