मुंबई : नालों में कचरा फेंकने पर रोक लगाने को जाली का होगा प्रयोग...

Mumbai: Nets will be used to prevent garbage from being thrown into drains...

मुंबई : नालों में कचरा फेंकने पर रोक लगाने को जाली का होगा प्रयोग...

मनपा प्रशासन ने नालों में कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने के लिए अब जाली का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने शुरुआत में वडाला स्थित डब्ल्यूटीटी नेटवर्क नाला, दादर धारावी नाला और प्रभादेवी के आरसी नाले के किनारे आठ से दस फुट ऊंची जालियां लगाई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मानसून के बाद काम शुरू किया जाएगा।

मुंबई : मनपा प्रशासन ने नालों में कचरा फेंके जाने पर रोक लगाने के लिए अब जाली का प्रयोग करने का निर्णय लिया है। मनपा प्रशासन ने शुरुआत में वडाला स्थित डब्ल्यूटीटी नेटवर्क नाला, दादर धारावी नाला और प्रभादेवी के आरसी नाले के किनारे आठ से दस फुट ऊंची जालियां लगाई जाएंगी। इसके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी और मानसून के बाद काम शुरू किया जाएगा।

इस तरह की जानकारी मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने दी। बता दें कि हर साल मानसून से पहले शहर के बड़े नालों से कीचड़ निकाला जाता है और छोटे नालों की सफाई विभाग स्तर पर होती है। हालांकि सफाई के बाद भी नालों में दोबारा कचरा जमा हो जाता है। खासकर झोपड़पट्टियों और चाल से नालों में कचरा फेंका जाता है। जिससे नाले फिर से जाम हो जाते हैं।

Read More साकी नाका इलाके में एक हादसा; महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी; सिर में गंभीर चोटें

इसी समस्या को रोकने के लिए मनपा प्रशासन ने सुरक्षात्मक जालियां लगाने का फैसला लिया है। 2024 की शुरुआत में बांद्रा पश्चिम में एक नाले के पास प्रायोगिक तौर पर दस फुट ऊंची जाली लगाई गई थी। जिसका बड़ा फायदा मिला था। इस सफल प्रयोग को देखते हुए अब तीन और नालों के पास यह परयोः किया जा रहा है। मनपा अतिरिक्त आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि इन क्षेत्रों में नालों के किनारे जाली लगाने के लिए निविदाएं जारी की जाएगी और काम मानसून के बाद शुरू होगा।

Read More मुंबई: ईपीएफओ अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत