नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करेगी अकासा एयर

Navi Mumbai: Akasa Air will start flight operations from Navi Mumbai Airport

नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करेगी अकासा एयर

अकासा एयर शुरुआत में 15 दिन के लिए दैनिक घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। वहीं सर्दियों के दौरान ये संख्या बढ़ जाएगी। इस दौरान 40-45 घरेलू व आठ-10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा। इस संबंध में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया है। बयान के अनुसार सप्ताह में 300 से अधिक घरेलू उड़ान और 50 से अधिक इंटरनेशन फ्लाइट संचालन के अनुरुप ही है।

नवी मुंबई : अकासा एयर शुरुआत में 15 दिन के लिए दैनिक घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। वहीं सर्दियों के दौरान ये संख्या बढ़ जाएगी। इस दौरान 40-45 घरेलू व आठ-10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा। इस संबंध में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया है। बयान के अनुसार सप्ताह में 300 से अधिक घरेलू उड़ान और 50 से अधिक इंटरनेशन फ्लाइट संचालन के अनुरुप ही है।

 

Read More मुंबई:  बड़े-बड़े कंपनियों में अकाउंटिंग के कॉन्ट्रैक्ट का लालच दिया और 1.64 करोड़ रुपये ठग लिए

अकासा एयर और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने नए नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान संचालन शुरू करेगी। इसे लेकर अकासा एयर और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के बीच समझौता भी हुआ है। इस समझौते में तय हुआ है कि अकासा एयर हर सप्ताह 100 से अधिक घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। अकासा एयर शुरुआत में 15 दिन के लिए दैनिक घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। वहीं सर्दियों के दौरान ये संख्या बढ़ जाएगी। इस दौरान 40-45 घरेलू व आठ-10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा। इस संबंध में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया है। बयान के अनुसार सप्ताह में 300 से अधिक घरेलू उड़ान और 50 से अधिक इंटरनेशन फ्लाइट संचालन के अनुरुप ही है। सर्दियों की समयसीमा आमतौर पर अक्टूबर के अंत से मार्च के दौरान चलती है।

Read More मुंबई : फ़ैलते प्रदूषण पर मनपा का एक और निर्देश... निर्माण कार्य स्थलों पर रियल-टाइम वायु निगरानी प्रणाली लगाना अनिवार्य 

बता दें कि अकासा एयर के फाउंडर और सीईओ विनय दुबे ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी फ्लीट व ऑपरेशन का सबसे बड़ा हिस्सा नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित होगा। वित्तीय वर्ष 2027 तक नवी मुंबई एयरपोर्ट पर अकासा एयर अपने 10 विमान खड़े करने की तैयारी में है।
उन्होंने कहा कि नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कंपनी ने चुना है, जो एक पूर्ण रूप से रणनीतिक कदम है। ये अकासा एयर को आने वाले भविष्य के लिए तैयार करेगा। ये आने वाले समय में भारतीय यात्रियों की जरुरतों के प्रति उत्तरदायी बनाएगा। ये कदम मौजूदा क्षमताओं को बढ़ाने, नए डिमांड सेंटर खोलने में मदद करेगा।

Read More मुंबई: 16 साल बाद 88 लाख के शुल्क चोरी धोखाधड़ी मामले में 7 कस्टम अधिकारी बरी...

उन्होंने कहा कि नवी मुंबई से कनेक्टिविटी होने से पश्चिमी क्षेत्र में भी नेटवर्क मजबूत होगा। ये कनेक्टिविटी में सुधार लाएगा। ये क्षेत्रीय विकास के लिए भी अहम कदम साबित होगा। इसका लाभ देश के हर कोने को होगा। इससे भारत को आर्थिक रूप से भी लाभ होगा। अकासा एयर की योजना वित्तीय वर्ष 2027 के अंत तक पार्किंग बेस को 10 के आंकड़े तक छूने की है। इस 10 विमानों के जरिए अकासा एयर मिडिल ईस्टर्न और साउथ ईस्ट एशियन बाजारों में अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट संचालन पर फोकस करेगी।

Read More मुंबई: 37 साल पहले ड्रमों में छिपाया था 4300 किलो हशीश, अब हुई 20 साल की जेल