मुंबई : देश की सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों की पहली त्रि-सेना नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त

Mumbai: The first tri-service sailing voyage of women officers of the country's Army, Navy and Air Force concluded successfully

मुंबई : देश की सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों की पहली त्रि-सेना नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त

भारत के समुद्री और सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों की पहली त्रि-सेना नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। मुंबई से सेशेल्स और फिर वापसी की यह ऐतिहासिक यात्रा करीब 55 दिनों में 3,600 समुद्री मील की दूरी तय कर पूरी की गई।

मुंबई : भारत के समुद्री और सैन्य इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश की सेना, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों की पहली त्रि-सेना नौकायन यात्रा सफलतापूर्वक समाप्त हो गई। मुंबई से सेशेल्स और फिर वापसी की यह ऐतिहासिक यात्रा करीब 55 दिनों में 3,600 समुद्री मील की दूरी तय कर पूरी की गई। बता दें कि यह यात्रा 7 अप्रैल 2025 को आईएएसवी त्रिवेणी नामक भारतीय नौकायन पोत से शुरू हुई थी और 4 जून को मुंबई स्थित इंडियन नेवल वॉटरमैनशिप ट्रेनिंग सेंटर पर इसका समापन हुआ। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल एके रमेश ने टीम का स्वागत किया। 

 

Read More मुंबई : हीट वेव का अनुमान; 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

टीम में शामिल थी 11 महिलाएं
इस यात्रा पर गई टीम में 11 महिला अधिकारी शामिल थीं, जिनमें थल सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा, मेजर करमजीत, मेजर तन्या, कैप्टन ओमिता, कैप्टन दौली और कैप्टन प्राजक्ता; नौसेना से लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका और वायुसेना से स्क्वाड्रन लीडर विभा, श्रद्धा, आरूवी और वैशाली शामिल थीं।

Read More मुंबई : राहुल गांधी कांग्रेस नेता के बजाय एक यूट्यूबर के रूप में धारावी आए थे - संजय निरुपम

टीम ने कठिन समय का किया सामना
इस यात्रा के दौरान महिला अधिकारियों ने समुद्र की कठिन परिस्थितियों, मौसम की अनिश्चितता, उपकरणों की समस्या और थकान जैसे कई चुनौतियों का साहस और टीम भावना से सामना किया। साथ ही इसके साथ ही सेशेल्स में टीम ने कई राजनयिक और रक्षा कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, जिनमें देश के विदेश मंत्री, रक्षा प्रमुखों से मुलाकात और भारत के उच्चायुक्त के साथ बातचीत शामिल रही। इससे भारत-सेशेल्स संबंधों को मजबूती मिली और यह यात्रा "सॉफ़्ट पावर डिप्लोमेसी" का प्रतीक भी बनी। 

Read More मुंबई: साइबरबुलिंग और सेक्सटॉर्शन पीड़ितों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 022-6536 6666 का शुभारंभ 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News