मुंबई : पशुओं के अनधिकृत कत्ल पर पाबंदी! पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के लिए उड़नदस्ते बनाए गए

Mumbai: Unauthorized slaughter of animals banned! Flying squads formed for eastern and western suburbs

मुंबई : पशुओं के अनधिकृत कत्ल पर पाबंदी! पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के लिए उड़नदस्ते बनाए गए

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस वर्ष बकरीद के अवसर पर धार्मिक पशु कत्ल की अनुमति के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही, भैंस और बकरी आयात लाइसेंस तथा धार्मिक पशु वध के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने इस वर्ष बकरीद के अवसर पर धार्मिक पशु कत्ल की अनुमति के लिए आवेदन करने हेतु ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही, भैंस और बकरी आयात लाइसेंस तथा धार्मिक पशु वध के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। इसलिए, बकरियों के आधिकारिक वध के लिए देवनार कत्लखाना की सुविधा के बावजूद कई मुस्लिम भाई-बहनों द्वारा अवैध रूप से वध किया जाता है इसलिए इस तरह के बकरों के वध का पता लगाने के लिए महानगरपालिका द्वारा शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के लिए अलग-अलग उड़नदस्ते बनाए गए हैं। 

 

Read More नवी मुंबई : कैदी के भाई से रिश्वत लेना पड़ा भारी... पुलिसकर्मी और जेल अधिकारी पर गिरी गाज

महानगरपालिका के बाजार विभाग के माध्यम से ७ से ९ जून २०२५ के बीच मुंबई में कुल १०९ स्थानों पर धार्मिक पशु वध की अनुमति दी गई है। ऑनलाइन अनुमति के लिए आवेदन करते समय यदि संबंधित भूमि सहकारी आवास समिति या निजी स्वामित्व की है, तो आवेदन करते समय अनापत्ति प्रमाण पत्र और आवेदक का पहचान पत्र अपलोड करना होगा। पशुओं की संख्या और किस दिन धार्मिक पशु का वध किया जाना है, इसका उल्लेख आवेदन करते समय करना होगा।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन