मुंबई : लाड़ली बहना योजना; 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार

Mumbai: Ladli Behna Yojana; Eagerly waiting for the date of 11th installment

मुंबई : लाड़ली बहना योजना; 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार

महाराष्ट्र में लाड़ली बहना योजना शुरू हुई थी। इस योजना को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत पात्र महिला लाभार्थी को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। अब तक इस योजना की 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और महिलाओं को इसकी 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार है।

मुंबई : महाराष्ट्र में लाड़ली बहना योजना शुरू हुई थी। इस योजना को मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के नाम से भी जाना जाता है। इसके तहत पात्र महिला लाभार्थी को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। अब तक इस योजना की 10 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और महिलाओं को इसकी 11वीं किस्त की तारीख को लेकर बेसब्री से इंतजार है। योजना की शुरुआत जुलाई 2024 में हुई थी और अब तक लाखों महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल चुका है।

 

Read More महाराष्ट्र : मंत्री रक्षा खडसे से छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी के खिलाफ पहले से ही चार मामले दर्ज 

इस बीच महाराष्ट्र में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि 'लड़की बहिन योजना' के तहत अब महिलाओं को आर्थिक सहायता के साथ लोन की सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। ताकि राज्य की महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर सकें। यह योजना मध्य प्रदेश की ‘लाडली बहना’ योजना की तर्ज पर है। इसे महाराष्ट्र में 2024 में लॉन्च किया गया था। अब यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ रही है।

Read More नासिक : वेलकम होटल पर छापा; बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश 

महिला लाभार्थियों को मिलेगा 40,000 का लोन
मराठी गोल्ड में छपी खबर के मुताबिक, सूबे के डिप्टी सीएम अजित पवार ने महाराष्ट के नांदेड़ जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में यह जानकारी दी है। पवार ने कहा कि सरकार जल्द ही एक नई योजना शुरू की जाएगी। जिसके तहत 'लड़की बहिन योजना' की महिला लाभार्थियों को 40,000 रुपये तक का बैंक लोन मुहैया कराया जाएगा। ताकि लाभार्थी महिलाएं इस राशि के जरिए अपना निजी कारोबार शुरू कर सकें। इस बारे में अधिक जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
महिलाओं के कैसे मिलेगा लोन
1 - महिलाओं को संबंधित बैंक में जाकर लोन के लिए अप्लाई करना होगा।
2 - लोन के लिए अप्लाई करते समय महिलाओं के अपने बिजनेस के बारे में जानकारी देनी होगी।
3 - महिलाओं को जो हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं। उससे ही लोन की किस्त चुकाई जाएगी। जिससे महिलाओं के ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

Read More नासिक :  राहुद घाट से एक बड़े हादसे की खबर; कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं; 6 लोगों की मौत

लोन के लिए इन शर्तों का करना होगा पालन
1- लोन हासिल करने वाली महिला की उम्र 21 साल से 65 साल के बीच होना चाहिए।
2 - महाराष्ट्र का नागरिक होना जरूरी है।
3 - सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
4 - जिन महिलाओं के पास कार है या उनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है। उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
5 - यह योजना उन महिलाओं पर लागू नहीं है जो किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा उठा रही हैं।
6 - महायुति सरकार ने साफ तौर पर कह दिया है कि अन्य योजनाओं का लाभ उठा चुकी महिलाएं 'लड़की बहिन योजना' के लिए अपात्र होंगी। लिहाजा लोन के लिए अप्लाई करते समय सभी शर्तों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Read More मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विकिपीडिया पर छत्रपति संभाजी महाराज के खिलाफ "आपत्तिजनक" सामग्री को लेकर साइबर सेल को दिया निर्देश 

लाडकी बहिन योजना की 11वीं किस्त कब आएगी?
राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लाडली बहीन योजना की मई महीने की किस्त बहुत जल्द पात्र महिलाओं के खातों में जमा की जाएगी। पवार ने भरोसा दिलाया कि आने वाले कुछ ही दिनों में महिलाओं के बैंक खातों में यह राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि अगले हफ्ते तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। कुल मिलाकर मई महीने के आखिरी तक महिलाओं के खाते में 11वीं किस्त की राशि आ सकती है।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया  नवी मुंबई : एनएमएमसी ने ई-गवर्नेंस इंडेक्स 2026 में महाराष्ट्र के 29 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में पहला स्थान हासिल किया 
मुंबई : बीजेपी की दादागिरी की वजह से क्रिकेटर हाथ नहीं मिला रहे हैं : सांसद संजय राउत
नई दिल्ली : पेंशनर्स 28 फरवरी से पहले कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी आपकी पेंशन
मुंबई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन, 20,567 आपत्तिजनक पोस्ट में 53% डिलीट, कहां से फैलती हैं भड़काऊ पोस्ट
मुंबई: मालेगांव से मिरा भाईंदर पहुंचा टीपू सुल्तान विवाद, मीरा रोड के पास की चाैक का नाम बदलने की मांग
नवी मुंबई : बीजेपी और एकनाथ शिंदे सेना आमने-सामने, परिवहन समिति के चुनाव में दोनों ने खड़े किए प्रत्याशी