Delhi में कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत 

People get relief from heat due to rain in many areas

Delhi में कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। मुंबई के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बेमौसम बारिश के बीच भी लोगों को ऑफिस जाते देखा गया।

मुंबई : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं शनिवार की सुबह महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बारिश देखने को मिली। मुंबई के कई इलाकों में बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि इस बेमौसम बारिश के बीच भी लोगों को ऑफिस जाते देखा गया। मुंबई में सुबह-सुबह हुई बारिश का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बारिश के बीच गाड़ियां सड़कों पर दौड़ रही हैं।

 

Read More महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना मानदंडों को कड़ा करने का फैसला किया

राजधानी दिल्ली में भी बारिश
इसके अलावा आईएमडी ने शनिवार को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार शाम को बारिश हुई थी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आज शनिवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 18 से 21 मई तक अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं 22 मई को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

Read More मुंबई क्रिकेट संघ ने की पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी