मुंबई : आसमान में भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ड्रोन; केस दर्ज

Mumbai: Drone in the sky amid ongoing tension between India and Pakistan; case registered

मुंबई : आसमान में भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच ड्रोन; केस दर्ज

पवई इलाके के साकी विहार रोड पर लोगों ने आसमान में एक ड्रोन देखा, जिससे वहां के लोग डर गए. लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि यह ड्रोन एक 23 साल के युवक का है और उसके पास इसका लाइसेंस भी नहीं है.  
भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच आसमान में देश के कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर मनाही है.

मुंबई : पवई इलाके के साकी विहार रोड पर लोगों ने आसमान में एक ड्रोन देखा, जिससे वहां के लोग डर गए. लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. जांच में पता चला कि यह ड्रोन एक 23 साल के युवक का है और उसके पास इसका लाइसेंस भी नहीं है.  
भारत और पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच आसमान में देश के कई इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर मनाही है. ऐसे में जब स्थानीय लोगों ने यह ड्रोन देखा तो वे हैरान रह गए. पुलिस ने ड्रोन मालिक को लेकर जांच की तो पता चला कि मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले 23 वर्षीय अंकित ठाकुर ने एक साल पहले ही यह ड्रोन खरीदा था.  

 

Read More मुंबई क्रिकेट संघ ने की पूर्व क्रिकेटरों और अंपायरों की मासिक पेंशन में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी 

रिपेयर कराने के बाद ड्रोन की टेस्टिंग कर रहे थे अंकित
अंकित ठाकुर ने पुलिस को बताया कि यह ड्रोन टूट गया था और वह इसकी मरम्मत करवा रहे थे. रिपेयरिंग के बाद टेस्टिंग के लिए वह ड्रोन उड़ा कर देख रहे थे, लेकिन गलती से ड्रोन ज्यादा ऊंचाई पर चला गया. आसपास के लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद पूरी घटना का पता चला. 

Read More मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

पवई पुलिस ने दर्ज किया केस
पवई पुलिस ने जांच के बाद अंकित ठाकुर के खिलाफ बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने का केस दर्ज कर लिया है. बता दें, बीते 4 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने एक महीने के लिए ड्रोन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और पैराग्लाइडिंग आदि चीजों पर रोक लगाई थी. प्रतिबंध की अवधि पूरी हो चुकी है. हालांकि, बिना परमिशन के ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है. अंकित ठाकुर के पास जो ड्रोन था, उसका लाइसेंस भी नहीं था. 

Read More बांद्रा :  बीएमसी इंजीनियर पर  हमला करने के आरोप में 60 वर्षीय महिला के खिलाफ मामला दर्ज