पालघर : तूफान और भारी बारिश से 767 घरों को नुकसान पहुंचा

Palghar: 767 houses damaged due to storm and heavy rain

पालघर : तूफान और भारी बारिश से 767 घरों को नुकसान पहुंचा

महाराष्ट्र के पालघर जिले में बेमौसम बारिश और आंधी के कारण 760 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली का करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण मछुआरों की करीब 50 नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मुंबई और उससे सटे ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिलों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार रात भारी बारिश हुई।

पालघर :  महाराष्ट्र के पालघर जिले में बेमौसम बारिश और आंधी के कारण 760 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि बिजली का करंट लगने से एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण मछुआरों की करीब 50 नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हो गईं। मुंबई और उससे सटे ठाणे, पालघर, रायगढ़ जिलों सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मंगलवार रात भारी बारिश हुई।  जिले के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया, ‘‘तूफान और भारी बारिश ने पालघर के कई तालुकाओं को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे 767 घरों को नुकसान पहुंचा। दहानु में सबसे अधिक 230 घरों को नुकसान पहुंचा, इसके बाद विक्रमगढ़ और वाडा में 92-92, जव्हार में 89, मोखाडा में 87, पालघर में 85, तलासरी में 63 और वसई में 29 घर क्षतिग्रस्त हुए।’’ 

 

Read More ठाणे: 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा 

उन्होंने बताया कि तेज हवाओं के कारण टूटकर गिरे बिजली के तार पर मोरेश्वर लोहार (65) ने गलती से पैर रख दिया, जिससे करंट लगकर उसकी मौत हो गई। यह घटना वेदी गांव में उस समय हुई जब लोहार बकरियां चराने गया था। 

Read More मुलुंड म्हाडा कॉलोनी के रहिवासी को पानी की किल्लत

कदम ने बताया कि दहानु के धकाती गांव में मछुआरों की करीब 50 नौकाएं और 10 से 12 घर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पालघर के जिलाधिकारी डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने स्थिति का आकलन करने और जिले के कुछ हिस्सों में मदद उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भेजी। अधिकारियों ने प्रभावित मछुआरों और निवासियों से मुलाकात की, जिन्हें सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

Read More मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत