जालना : आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम पर कर दिया हमला; बच्ची की मौत

Jalna: A pack of stray dogs attacked a 7-year-old innocent; the girl died

जालना : आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम पर कर दिया हमला; बच्ची की मौत

महाराष्ट्र के जालना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा  गांधीनगर इलाके में हुआ, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक संध्या पटोले अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बेरहमी से हमला कर दिया।

जालना : महाराष्ट्र के जालना शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय मासूम पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह हादसा  गांधीनगर इलाके में हुआ, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक संध्या पटोले अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और बेरहमी से हमला कर दिया। कुत्ते उसे खींचते हुए कुछ दूरी तक ले गए। बच्ची के गले और पेट पर गंभीर घाव आए। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।

 

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

संध्या के चाचा राम पटोले ने बताया कि परिवार पहले ही एक रिश्तेदार की मौत से शोक में था और सभी घर पर इकट्ठा हुए थे। उसी दौरान संध्या बाहर खेलने निकली और यह भयानक हादसा हो गया। संध्या के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और वह तीन बच्चों में सबसे बड़ी थी।

Read More बैंकों में मराठी का इस्तेमाल करें...नहीं तो तेज होगा आंदोलन, राज ठाकरे की सीधी चेतावनी !

प्रशासन ने लिया एक्शन
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। जालना महानगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे। जेएमसी के आयुक्त संतोष खांडेकर ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्वच्छता निरीक्षक राधाश्याम लोखंडे को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि कुत्तों की नसबंदी का काम पहले ठेकेदार द्वारा अधूरा छोड़ दिया गया था, और अब इसके लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Read More पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या