ठाणे:  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले आदिल शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

Thane: Deputy Chief Minister Eknath Shinde announced a financial assistance of Rs 5 lakh to the family of Adil Shah who tried to save the lives of tourists in the terrorist attack.

ठाणे:  उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले आदिल शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कश्मीरी जाबाज ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद की और सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन, लोगों को बचाते हुए इस शख्स ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस जाबाज के परिवार से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बातचीत की।

ठाणे: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कश्मीरी जाबाज ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की मदद की और सुरक्षित जगहों तक पहुंचाने में मदद की। लेकिन, लोगों को बचाते हुए इस शख्स ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस जाबाज के परिवार से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बातचीत की। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आतंकवादी हमले में पर्यटकों की जान बचाने का प्रयास करने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार को पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। 

 

Read More  ठाणे :  समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण आज खुलेगा; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उद्घाटन करेंगे

खच्चर सेवा मुहैया कराने वाले शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के दौरान पर्यटकों को बचाते हुए अपनी जान दे दी। वह अपने परिवार में कमाने वाले एकमात्र सदस्य थे। शाह दक्षिण कश्मीर के पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों को खच्चर की सवारी कराकर अपनी आजीविका चलाते थे, जहां 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। 

Read More ठाणे : भतसा नदी में एक लड़के समेत तीन लोग डूब गए

पर्यटक को बचाने के लिए प्राण किए न्यौछावर
खबरों के मुताबिक 20 वर्षीय शाह ने उसके घोड़े पर यात्रा कर रहे एक पर्यटक को बचाने की कोशिश की और यहां तक ​​कि एक आतंकवादी से उसकी राइफल छीनने का भी प्रयास किया। शिंदे के ठाणे स्थित कार्यालय से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक उपमुख्यमंत्री ने शाह के साहसिक कार्य से प्रभावित होकर उनके परिवार को व्यक्तिगत रूप से सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। शिंदे महाराष्ट्र के फंसे हुए पर्यटकों की सहायता के लिए 23 अप्रैल को श्रीनगर में थे। 

Read More  ठाणे : तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव; 40 बिस्तरों वाला एक विशेष वार्ड तत्काल स्थापित किया गया

शाह के परिवार को दिए 5 लाख
एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता वाले शिवसेना के कार्यकर्ताओं और सीमा संगठन के अधिकारियों ने शाह परिवार को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। उपमुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए शाह के परिवार से भी बात की और संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उन्हें सांत्वना दी। बातचीत के दौरान उनके शाह के भाई ने हमले की भयावहता साझा की और पर्यटकों को बचाने के लिए युवक द्वारा किए गए साहसिक कार्यों की जानकारी दी। 
शिंदे ने शाह के अदम्य साहस और मानवता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसका यह कदम ‘‘दुनिया के लिए एक अनूठा उदाहरण है।” उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बेटे का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। विज्ञप्ति के मुताबिक शिंदे ने शाह के जीर्ण-शीर्ण घर के पुनर्निर्माण में मदद कर परिवार को आगे भी सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Read More ठाणे में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद उसका गला काटा, शव को 6वीं मंजिल से नीचे फेंका... आरोपी गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : रुपाली गांगुली के बाद मुंबई के जाम में बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन... बयां किया दर्द; BMC से कही बड़ी बात मुंबई : रुपाली गांगुली के बाद मुंबई के जाम में बुरी तरह फंसीं एक्ट्रेस सुधा चंद्रन... बयां किया दर्द; BMC से कही बड़ी बात
मेरठ: सिंगिंग रियलिटी शो में भाग लेने मुंबई गई थीं मेरठ की दोनों बहनें... कोरियन कल्चर से हैं प्रभावित
मुंबई : यूनिवर्सिटी के कलिना कैंपस में जल्द ही बैटरी से चलने वाली बग्गी कारें मिलेंगी
लखनऊ : यूपी में अपने ही बढ़ाएंगे बीजेपी की मुश्किल! संजय निषाद ने तैयार कर लिया प्लान, 22 मार्च से...
नई दिल्ली : पंजाब - गुजरात में तेज तूफान-बारिश समेत गरज का अलर्ट! किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
छत्रपति संभाजीनगर : पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीनें अवैध गर्भपात रैकेट को बढ़ावा दे रही