पालघर :  55 वर्षीय व्यक्ति पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार

Palghar: 55-year-old man arrested for murdering his wife

पालघर :  55 वर्षीय व्यक्ति पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। विरार इलाके के नरेश पाटिल वाड़ी स्थित एक फार्महाउस में अज्ञात महिला का शव और पास में खून से सना पत्थर मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पालघर :  महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। विरार इलाके के नरेश पाटिल वाड़ी स्थित एक फार्महाउस में अज्ञात महिला का शव और पास में खून से सना पत्थर मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने कहा कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला को अक्सर इस इलाके में कबाड़ इकठ्ठा करते देखा जाता था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक की पहचान विरार के फुलपाड़ा रोड़ के पास नाग्य कात्कारी पाड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला के रुप में की। महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ में उनके बयानों में विसंगतियां सामने आईं, खास कर उसके पति के बयान में।

 

Read More पवई में महज दस रुपये को लेकर शख्स ने रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया

अधिकारी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर इलाके के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। महिला सोमवार देर रात घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसके पति ने उसकी तलाश की और उसे नरेश पाटिल वाड़ी इलाके में एक खेत में सोते हुए पाया। अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच बहस हुई थी और महिला ने घर लौटने से इनकार कर दिया।

Read More मुंबई : हीट वेव का अनुमान; 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तापमान

उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुस्से में पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उस पर कई वार किये जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Read More ठाणे में अवैध रूप से रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मामला दर्ज 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर