नई दिल्ली : मानसून को लेकर अपडेट जारी; 103 से 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान

New Delhi: Update released on monsoon; 103 to 105 percent rainfall expected

 नई दिल्ली : मानसून को लेकर अपडेट जारी; 103 से 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान

मानसून 2025 के आगमन को लेकर चर्चा छिड़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी मानसून को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून को लेकर खुशखबरी है। इस बार मानसून खूब बरसेगा। जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 

नई दिल्ली : मानसून 2025 के आगमन को लेकर चर्चा छिड़ गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी मानसून को लेकर अपडेट जारी कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि मानसून को लेकर खुशखबरी है। इस बार मानसून खूब बरसेगा। जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। 

 

Read More नई दिल्ली : सांसदों के वेतन और भत्तों में बढ़ोत्तरी; 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी 

मानसून सीजन में 103 से 105 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अगर भविष्यवाणी सही साबित हुई तो लगातार 10वें साल मानसून सीजन में सामान्य से ज्यादा बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून से पहले भारत में एंट्री कर सकता है और 30 सितंबर तक बरसेगा। इस बार सामान्य बारिश होने की संभावना 40 प्रतिशत है। सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना 30 प्रतिशत है और भारी बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है। 

Read More नई दिल्ली : जिनका विवेक बुद्धि जागृत है वो बिल को समर्थन देंगे - मुख्यमंत्री फडणवीस 

इन राज्यों में बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जून महीने में 165.3 मिमी 96% बारिश हो सकती है। केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा में जून महीने में सामान्य से ज्यादा बादल बरस सकते हैं। मध्य भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। उत्तर भारत में मानसून इस बार देरी से दस्तक देगा। अगस्त में 254.9 मिमी 108% बारिश हो सकती है। मध्य भारत और पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। अगस्त महीने में उत्तर भारत और दक्षिण भारत में सामान्य बारिश हो सकती है। सितंबर में 167.9 मिमी 104% बारिश होने का अनुमान है। सितंबर महीने में पश्चिमी भारत और मध्य भारत में भारी बारिश हो सकती है। 

Read More नई दिल्ली : यूट्यूबर को सुप्रीम कोर्ट का आदेश; मौलिक अधिकार का इस्तेमाल करने की नसीहत

4 महीनों में इन राज्यों में बरसेंगे बादल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्‍ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सामान्य से लेकर सामान्य से ज्यादा बारिश होने का अनुमान है। केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। 

Read More नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दो व्यक्तियों को जमानत देने के राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को कर दिया रद्द

क्यों होगी सामान्य से ज्यादा बारिश?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सीजन में अल नीनो की स्थिति नहीं बनेगी। उत्तरी गोलार्ध और यूरेशिया में जनवरी से मार्च महीने के बीच कम बर्फबारी हुई। इसलिए मानसून में सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। अल नीनो और हिंद महासागर डायपोल का असर भी मानसून पर पड़ता है। इस बार यह दोनों स्थितियां न्‍यूट्रल हैं। इसलिए इस बार मानसून सीजन काफी अच्छा रहेगा।

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन