मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

Mumbai: Water tanker services stopped from April 10; only 33% water in reservoirs

मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

मुंबई में 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मुंबई नगर निगम द्वारा केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के संबंध में नए नियम लागू किए जाने के बाद मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह निर्णय बीएमसी की नोटिस के बाद लिया है। यह ऐसे वक्त पर हुआ है जब मुंबई पर जल संकट मंडरा रहा है। जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी की बचा है।

मुंबई: मुंबई में 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। मुंबई नगर निगम द्वारा केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के संबंध में नए नियम लागू किए जाने के बाद मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने यह निर्णय बीएमसी की नोटिस के बाद लिया है। यह ऐसे वक्त पर हुआ है जब मुंबई पर जल संकट मंडरा रहा है। जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी की बचा है।

 

Read More नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन जून में किया जाएगा

ऐसी भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि सप्लाई में कटौती की जा सकती है। मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने लोगों से पानी का विवेकपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है, ताकि जल संकट से बचा जा सके।

Read More बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी में दिवसीय श्रम कला महोत्सव का आयोजन किया गया

बीएमसी की नोटिस के बाद फैसला
मुंबई नगर निगम ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया है कि मुंबई में कुएं और बोरवेल मालिकों को केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के नियमों के अनुसार एनओसी प्राप्त करना होगा, अन्यथा पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी। चूंकि यह पाया गया है कि बोरवेल मालिकों के पास एनओसी नहीं है, तो पानी की आपूर्ति कैसे की जाए? इस चिंता के कारण, मुंबई वाटर टैंकर एसोसिएशन ने इस निर्णय के विरोध में जल टैंकर सेवाएं बंद करने का निर्णय लिया है। मुंबई के विभिन्न भागों में पहले से ही जलापूर्ति बाधित होने के कारण यदि पानी के टैंकर बंद कर दिए गए तो मुंबईकरों को भारी नुकसान हो सकता है।

Read More मुंबई हवाईअड्डे पर 3.67 करोड़ का सोना जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार