मुंबई : शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे - नितिन गडकरी

Mumbai: Shivaji Maharaj was an ideal ruler, ideal father... he was 100 percent secular - Nitin Gadkari

मुंबई : शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे - नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया। 

मुंबई : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया।  केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे पर समय आया है, जब महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है।  

 

Read More मुंबई : एक्टर सैफ अली खान पर हमला; आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम ने दावा किया झूठा मामला दर्ज किया गया

एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के बाहर कई लोगों के मन में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर कई तरह की गलतफहमियां हैं। गडकरी ने कहा, "शिवाजी महाराज एक आदर्श शासक, आदर्श पिता थे... वह 100 प्रतिशत धर्मनिरपेक्ष थे, जिन्होंने कई युद्ध जीते लेकिन कभी किसी मस्जिद को नष्ट नहीं किया।" 

Read More मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 

उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी कोई बड़ा नेता बनता है, तो वह जाति और धर्म की बात करने लगता है। मैं लोगों को चेतावनी देता हूं कि जाति और धर्म की बात न करें। इस कार्यक्रम में मंत्री ने ‘द वाइल्ड वॉरफ्रंट’ पुस्तक के अंग्रेजी अनुवाद संस्करण का विमोचन किया। जिसे विश्वास पाटिल ने लिखा है और नदीम खान ने अनुवाद किया है।

Read More मुंबई:  दिशा सालियान पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रमाणित प्रति मिल गई; वकील नीलेश ओझा ने किया दावा