नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 

Nagpur: Wife exposed her husband's misdeeds and sent him to jail

नागपुर : बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे पहुंचा दिया जेल 

महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बहादुर बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे जेल पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी दूसरी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. उनके साथ बलात्कार करता. इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. इन सबके साथ ही वो अपनी बीवी को अक्सर प्रताड़ित करता रहता था.लेकिन इन सबके बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और वो अपनी पति की असलीयत सबके सामने लेकर आई. 

नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक बहादुर बीवी ने अपने ही शौहर के कारनामों का खुलासा करते हुए उसे जेल पहुंचा दिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी दूसरी महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था. उनके साथ बलात्कार करता. इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. इन सबके साथ ही वो अपनी बीवी को अक्सर प्रताड़ित करता रहता था.लेकिन इन सबके बावजूद महिला ने हार नहीं मानी और वो अपनी पति की असलीयत सबके सामने लेकर आई. 

 

Read More मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे

महिलाओं को झूठ बोलकर फंसाता था आरोपी 
जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम अब्दुल शारिक कुरैशी (32) है, जो कि नागपुर के टेक बाजार इलाके में पान की दुकान चलाता था. जानकारी के मुकाबिक, वो बहुत शातिर और हैवान है और वो अपने बीवी के साथ अक्सर मारपीट करता था. उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश करता था. इन सबके बाद भी वो पराई महिलाओं को जाल में फंसाकर उनका यौन शोषण करता था. पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति के निशाने पर ज्यादातर दूसरे धर्म की महिलाएं रहती थीं. वो उन्हें गुमराह करने के लिए झूठ बोलता था. 

Read More मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की

महिला ने खोली पोल 
24 वर्षीय पीड़ित महिला को अपने शौहर की हरकतों पर शक होने लगा. उसने अपने एक रिश्तेदार की मदद से उसके फोन को क्लोन करके उसका व्हाट्सऐप को हैक कर लिया. इसके बाद महिला ने जो पोन में देखा वो देखकर वो हैरान हो गई. व्हाट्सऐप चेक किया तो उसे पता चला कि आरोपी के कई महिलाओं से संबंध हैं. इनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं.  आरोपी अपनी पहचान छुपाकर दूसरी महिलाओं के सामने अलग-अलग नामों से जाता था. उनसे कहता था कि वो अविवाहित है. महिलाएं उसकी जाल में फंस जाती थी. इसके बाद वो उनको अलग-अलग होटलों में लेजाकर उनके साथ बलात्कार करता था. आरोपी लड़कियों के अश्लील वीडियो भी बना लेता था. जिसके जरिए ब्लैकमेल करते हुए उनसे पैसे मांगता था. इसके बाद महिला ने कुछ महिलाओं से संपर्क कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

Read More जालना : स्वयंभू बाबा द्वारा पांच साल की बेटी बलि के लिए देने का दबाव डालने पर एक शख्स ने आत्महत्या कर ली