मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन

Mumbai: MNS organises traditional Gudi Padwa rally

मुंबई:  मनसे की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन

हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हमेशा की तरह दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों के बीच छिड़े पोस्टर विवाद की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा रही इस गुड़ी पाड़वा रैली पर पूरे महाराष्ट्र की नजर रहेगी  

मुंबई: हिंदू नव वर्ष यानी गुड़ी पाड़वा का त्योहार रविवार को मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में हमेशा की तरह दादर स्थित शिवाजी पार्क मैदान पर राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की परंपरागत गुड़ी पाड़वा रैली का आयोजन किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की पार्टियों के बीच छिड़े पोस्टर विवाद की पृष्ठभूमि में आयोजित की जा रही इस गुड़ी पाड़वा रैली पर पूरे महाराष्ट्र की नजर रहेगी  

 

Read More मुंबई: समृद्धि महामार्ग पर 1 अप्रैल से हाइवे पर टोल की नई दरें;  वाहन चालकों को अधिक पैसे खर्च करने होंगे

गुड़ी पाड़वा पर आयोजित इस रैली के जरिए राज ठाकरे अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे की टिप्पणियों का जवाब कैसे देंगे? यह जानने की उत्सुकता लोगों में अभी से देखने को मिल रही है। गुड़ी पाड़वा के उपलक्ष्य में दादर इलाका महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पोस्टरों एवं बैनरों से पट गया है। मनसे के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Read More नागपुर में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान को अरेस्ट कर लिया

औरंगजेब की कब्र को लेकर बहस
औरंगजेब की कब्र को लेकर विधानसभा में हुई गरमागरम बहस से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के अपमान तथा स्टैंडिंग कॉमेडियन कुमार कामरा के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर व्यंगात्मक गीत के कारण गरमाए राज्य के सियासी माहौल को देखते हुए रैली में राज ठाकरे क्या रुख अपनाएंगे? यह जानने की जिज्ञासा सभी में देखने को मिल रही है। 

Read More मुंबई: 3,92,056 करोड़ रुपए के निवेश वाली 17 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी...

उद्धव के साथ बैनर विवाद
मनसे के साथ उद्धव की शिवसेना यूबीटी का पहले से ही विवाद चलता रहा है। हाल ही में मनसे के पोस्टर में बाला साहेब ठाकरे की तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने की वजह से मनसे-यूबीटी के बीच का विवाद और गहरा गया है। उद्धव ठाकरे ने मनसे के बैनर पर तंज कसते हुए कहा था कि राज ठाकरे हों या फिर एकनाथ शिंदे, इनका काम बालासाहेब के बिना चल ही नहीं सकता है। हालांकि, उद्धव की इस टिप्पणी पर मनसे ने पहले ही यह कहकर पलटवार किया गया था कि ‘महापौर बंगला लेने के समय बालासाहेब पूरे देश के थे और अब सिर्फ आपके पिता हो गए हैं।’ अब रैली में राज ठाकरे क्या कहेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

Read More मुंबई: तोड़फोड़ करने वालों के घर को तोड़ा जाएगा या नहीं - असदुद्दीन ओवैसी