नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में  ईद के दौरान बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी

New Delhi: Warning of bomb blasts and riots during Eid in Delhi and Mumbai

 नई दिल्ली: दिल्ली और मुंबई में  ईद के दौरान बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी

ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी मिली है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को चेतावनी दी गई है। मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट हो सकते हैं।

नई दिल्ली। ईद के दौरान दिल्ली और मुंबई में बम विस्फोट व दंगों की चेतावनी मिली है। सोशल मीडिया में एक पोस्ट के माध्यम से पुलिस को चेतावनी दी गई है। मुंबई में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पोस्ट में कहा गया है कि 31 मार्च और 1 अप्रैल को ईद के दौरान कुछ विशेष क्षेत्रों में हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट हो सकते हैं।

नवी मुंबई पुलिस हुई अलर्ट
पोस्ट में नवी मुंबई पुलिस के हैंडल को टैग किया गया। इसमें चेतावनी डोंगरी जैसे इलाकों को लेकर जारी की गई। कहा गया कि यहां कुछ अवैध रोहिंग्या, बांग्लादेशी या पाकिस्तानी घुसपैठियां ऐसी हरकत को अंजाम दे सकते हैं। पोस्ट के बाद नवी मुंबई में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

Read More मुंबई: पेड़ के चारों ओर सजावटी रोशनी लपेटने पर होटल व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज 

डोंगरी इलाके में बढ़ाई गई गश्त
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक साइबर सेल सोशल मीडिया पोस्ट करने वाले व्यक्ति की जानकारी जुटाने में लगा है। तकनीकी जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोंगरी इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि मुंबई पुलिस के जवानों के अलावा अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा की कड़ी निगरानी में हैं। मुंबई पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि सख्त सुरक्षा उपाय अपनाए गए हैं। स्थिति पर बारीकी से नजर हैं और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Read More मुंबई के बाजारों में रमजान शुरू होते ही छाई रौनक... मस्जिद बंदर में उमड़ी लोगों की भीड़

शख्स ने पोस्ट में क्या लिखा?
शख्स ने पोस्ट किया, 'मुंबई पुलिस सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए, जो डोंगरी जैसे इलाकों में रहते हैं, हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी व बम धमाके कर सकते हैं।' नवी मुंबई पुलिस ने पोस्ट का जवाब दिया और लिखा कि संपर्क करने के लिए धन्यवाद। कृपया अपने पोस्ट के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपना मोबाइल नंबर भेजें।

Read More मुंबई के मानखुर्द इलाके में 17 साल के नाबालिग ने चाकू की नोक पर किया महिला का बलात्कार... आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली को भी मुंबई जैसी चेतावनी
मुंबई पुलिस को चेतावनी जारी करने वाले व्यक्ति ने ही दिल्ली सरकार को भी अलर्ट किया है। उसने अपने एक्स पोस्ट में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली और यूपी पुलिस को टैग किया। शख्स ने लिखा कि दिल्ली सीएम, दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस कृपया सतर्क रहें! 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तान मुसलमान चांदनी चौक, जामा मस्जिद, जहांगीरपुरी में हिंदू-मुस्लिम दंगा या बम धमाके कर सकते हैं।

Read More मुंबई :न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के जमाकर्ताओं को 25,000 तक निकासी की अनुमति 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन