मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; 8 ट्रांसजेंडर्स 

Mumbai: 17 Bangladeshi nationals living illegally arrested; 8 transgenders

 मुंबई : अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; 8 ट्रांसजेंडर्स 

मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर शिवाजीनगर थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें पकड़ा है। कोई भी नागरिक भारतीय होने का सबूत नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। मुंबई में पहली बार 8 बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर्स को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग पहचान और लिंग बदलकर मुंबई में रह रहे थे. पुलिस शहर में बांग्लादेशी नागरिकों को ढूंढ रही थी,

मुंबई : मुंबई में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर शिवाजीनगर थाना पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उन्हें पकड़ा है। कोई भी नागरिक भारतीय होने का सबूत नहीं दे सका। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। मुंबई में पहली बार 8 बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर्स को गिरफ्तार किया गया है. ये लोग पहचान और लिंग बदलकर मुंबई में रह रहे थे. पुलिस शहर में बांग्लादेशी नागरिकों को ढूंढ रही थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए यह किन्नर बनकर रहते थे. ये सभी बांग्लादेशी नागरिक मुंबई में 5 सालों से रह रहे थे.

भारत में अवैध रूप से रह रहे ये आरोपी कलाकार (नृत्य कलाकार) के रूप में काम करते थे और वैध दस्तावेजों के बिना यहां रह रहे थे, इन आरोपियों ने अपने नाम, पहचान और कुछ मामलों में अपना लिंग भी बदल लिया था, जिससे वे अन्य नागरिकों से अलग दिखते थे.

Read More मुंबई : महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सोने की तस्करी

पुलिस ने जाल बिछाकर पकड़ा
मुंबई की शिवाजी नगर पुलिस ने रफीक नगर इलाके में जाल बिछाकर कर इन आठ ट्रांसजेंडर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया. दरअसल, पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने जांच में पाया कि ये सभी बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया.

Read More मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत

इन मामलों में थे आरोपी
फर्जी कागजातों से बनाए पहचान पत्र मुंबई की शिवाजी नगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी वेश्यावृत्ति, धोखाधड़ी और ग्राहकों को ठगने और लूटने के मामलों में भी शामिल थे. मुंबई में यह पहली बार हुआ है जब ट्रांसजेंडर के रूप में रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जांच में पाया कि ये सभी पुरुष हैं और अपनी पहचान छुपाने के लिए ट्रांसजेंडर बन कर रहते थे.

Read More मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू  कार से दुर्घटना; तीन लोग घायल 

इसके अलावा मुंबई की शिवाजी नगर और आरसीएफ थाने की ज्वॉइंट टीम ने मुंबई के गोवंडी और चेंबूर इलाकों में बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं.

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं