मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

Mumbai: Action taken against 65,12,846 drivers for violating traffic rules during 13 months

मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

यातायात पुलिस ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 526 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. 369 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है.

मुंबई: यातायात पुलिस ने पिछले 13 महीनों (1 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2025) के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 526 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया, लेकिन अब तक सिर्फ 157 करोड़ रुपये की वसूली हुई है. 369 करोड़ रुपये अभी भी बकाया है. यह जानकारी RTI कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त हुई है.

 

Read More मुंबई: कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू  कार से दुर्घटना; तीन लोग घायल 

यातायात पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 41 यातायात और 1 मल्टीमीडिया विभाग के अंतर्गत 26 प्रकार के यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई. हालांकि, अब तक सिर्फ 20,99,396 वाहन चालकों ने ही जुर्माना भरा है, जबकि 44,13,450 वाहन चालकों ने अब तक दंड नहीं भरा है.
◆ 526 करोड़ का ठोंका जुर्माना
◆ 44 लाख वाहन चालकों ने जुर्माना नहीं भरा 
◆ 369 करोड़ बकाया

Read More मुंबई : पर्यावरणीय मंजूरी के बिना ग्रोवेल मॉल; तुरंत बंद करने का आदेश 

फ्लिकर और एंबर लाइट पर कार्रवाई
फ्लिकर और एंबर लाइट का गलत उपयोग करने वाले 47 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर 23,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया. लेकिन इसमें से केवल 7 वाहन चालकों ने 3,500 रुपये का दंड चुकाया. सबसे अधिक कार्रवाई मरीन ड्राइव क्षेत्र में की गई, जहां 32 वाहनों पर कार्रवाई हुई, लेकिन इनमें से सिर्फ 2 वाहन चालकों ने 1,000 रुपये का दंड अदा किया.

Read More  मुंबई : अवैध रूप से भारत में कार इम्पोर्ट के आरोप; महिला के खि़लाफ़ 1996 से लंबित केस रद्द

आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने कहा, "यातायात पुलिस ने संतोषजनक कार्रवाई की है, लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के कारण अधिक प्रभावी ढंग से वसूली नहीं हो पा रही है. जिन वाहन चालकों ने अभी तक जुर्माना नहीं भरा है, उनके खिलाफ विशेष अभियान चलाने की जरूरत है." अनिल गलगली के अनुसार जुर्माना वसूली के लिए डिजिटल नोटिस भेजे जाएं और बड़े बकायेदार वाहन मालिकों के वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाए. बता दें कि ट्रैफिक रूल्स का उलंघ्घन करने वाले अब तक 44,13,450 चालकों ने अभी तक जुर्मान नहीं भरा है.

Read More मुंबई : घाटकोपर होर्डिंग ढहने के मामले में आरोपी को जमानत