बेंगलुरु : बोइंग ने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया

Bengaluru: Boeing lays off 180 employees at its Engineering Technology Centre in Bengaluru

बेंगलुरु : बोइंग ने बेंगलुरु में इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया

अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में कटौती की कवायद के तहत बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं, जो कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है।

बेंगलुरु : अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में कटौती की कवायद के तहत बेंगलुरु में अपने इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियों का सामना कर रही बोइंग के भारत में करीब 7,000 कर्मचारी हैं, जो कंपनी के लिए एक प्रमुख बाजार भी है।

 

Read More मुंबई : बेस्ट कर्मचारियों ने मुंबई के सभी बस डिपो में किया आंदोलन...

पिछले साल बोइंग ने वैश्विक कार्यबल में करीब 10 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इस घटनाक्रम से अवगत सूत्र ने बताया कि वैश्विक कार्यबल में कटौती के तहत, बेंगलुरु में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी केंद्र में 180 कर्मचारियों को 2024 की दिसंबर तिमाही में नौकरी से निकाल दिया गया। बोइंग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

Read More बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई

 सूत्र ने बताया कि ग्राहकों या सरकारी परिचालन पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह सुनिश्चित करते हुए सीमित पदों को प्रभावित करने वाले रणनीतिक समायोजन किए गए। सूत्र ने बताया कि कुछ पदों को हटा दिया गया है, वहीं नए पद भी बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में कटौती अधिक मापी गई है, जिसमें ग्राहक सेवा, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। बेंगलुरु और चेन्नई में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर जटिल उन्नत एयरोस्पेस कार्य करता है। बेंगलुरु में कंपनी का पूर्ण स्वामित्व वाला इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी परिसर अमेरिका के बाहर इसके सबसे बड़े निवेशों में से एक है। इसके अलावा, इसकी वेबसाइट के अनुसार, भारत से बोइंग की सोर्सिंग 300 से अधिक आपूर्तिकर्ताओं के नेटवर्क से सालाना लगभग 1.25 बिलियन अमरीकी डॉलर है।

Read More नवी मुंबईः  3.5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में सिडको के तीन कर्मचारियों सहित चार गिरफ्तार 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन