मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की

Mumbai: Aditya Thackeray demands investigation into road construction

मुंबई : आदित्य ठाकरे ने सड़क निर्माण की जांच की मांग की

शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से 2023-24 में शहर में हुए सड़क निर्माण की जांच की मांग की। ठाकरे ने कहा कि कई दलों के विधायकों ने इस सप्ताह विधानसभा में कंक्रीट निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुंबई में सड़कें या तो खोदी हुई हैं या अधूरी हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

मुंबई : शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से 2023-24 में शहर में हुए सड़क निर्माण की जांच की मांग की। ठाकरे ने कहा कि कई दलों के विधायकों ने इस सप्ताह विधानसभा में कंक्रीट निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मुंबई में सड़कें या तो खोदी हुई हैं या अधूरी हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।

उन्होंने कहा कि 2023-24 के दौरान हुए सड़कों के कंक्रीटीकरण की जांच होनी चाहिए और टेंडरिंग प्रक्रिया की भी ईओडब्ल्यू जांच होनी चाहिए। ठेकेदारों, अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि, ठाकरे ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, जो प्रतिद्वंद्वी शिवसेना के प्रमुख हैं, उस अवधि के दौरान मुख्यमंत्री थे।

Read More नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल

मुंबई के दो कारोबारियों के खिलाफ काला धन मामले में शिकायत दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय ने काला धन से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के दो कारोबारियों सिद्धार्थ अभय चोकसी और अभय सजनलाल चोकसी के खिलाफ अभियोजन की शिकायत दर्ज की है। एजेंसी ने शनिवार को बताया कि आरोपी कारोबारी ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में पंजीकृत विदेशी कंपनी ब्ल्यू मिस्ट इंटरनेशनल इंक के लाभार्थी स्वामी हैं। इस कंपनी का बैंक खाता सिंगापुर में है। एजेंसी ने कहा कि दोनों के पास अघोषित विदेशी संपत्तियां भी हैं। इस मामले में ईडी के मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय ने 13 मार्च को विशेष पीएमएलए कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।

Read More मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

विशेष अदालत ने इस अभियोजन शिकायत पर 19 मार्च को संज्ञान लेते हुए आरोपी कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। इस मामले में मुंबई के एडिशनल मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में दोनों कारोबारियों के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने जांच शुरू की। प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा, जांच में पता चला है कि सिद्धार्थ अभय चोकसी और अभय सजनलाल चोकसी विदेशी कंपनी ब्ल्यू मिस्ट इंटरनेशनल इंक के लाभार्थी हैं।

Read More  छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से करीब 20 दुकानें जलकर खाक