पुणे :  बस डिपो में  महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

Pune: Four transport corporation officials suspended in connection with the rape of a woman at a bus depot

पुणे :  बस डिपो में  महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में परिवहन निगम के चार अधिकारि निलंबित

महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में वरिष्ठ डिपो प्रबंधक जयेश पाटिल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन पर लापरवाही बरतने का आरोप है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने विधानसभा में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 26 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ 25 फरवरी को एमएसआरटीसी की खड़ी बस में दुष्कर्म हुआ था।

पुणे : महाराष्ट्र सरकार ने पुणे के स्वारगेट बस डिपो में एक महिला के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में वरिष्ठ डिपो प्रबंधक जयेश पाटिल महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया। इन पर लापरवाही बरतने का आरोप है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने विधानसभा में यह जानकारी दी। गौरतलब है कि 26 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी महिला के साथ 25 फरवरी को एमएसआरटीसी की खड़ी बस में दुष्कर्म हुआ था। आरोपी दत्तात्रेय गडे (37) को गिरफ्तार किया गया है। इसका पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है।

सरनाइक ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद वरिष्ठ डिपो मैनेजर जयेश पाटिल, जूनियर डिपो मैनेजर पल्लवी पाटिल, सहायक परिवहन निरीक्षक सुनील येले और सहायक परिवहन अधीक्षक मोहिनी धागे को निलंबित किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यात्री सुरक्षा में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात 22 सुरक्षा गार्डों को तत्काल हटा दिया गया है। डिपो परिसर में सीसीटीवी और लाइटिंग की कमी को गंभीरता से लेते हुए सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन