मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, सवार थे 322 यात्री, आनन-फानन में वापस लौटा विमान
Bomb threat on Air India flight going from Mumbai to New York, 322 passengers were on board, plane returned in a hurry
By: Online Desk
On
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद फिर मुंबई लौट आया। मुंबई में लैंड होने के बाद विमान की तलाशी ली गई। विमान में कुल 321 यात्री सवार थे। जिस समय बम की धमकी मिली, तब विमान आठ घंटे का सफर तय कर चुका था और अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था। चालक दल को बम की धमकी मिली थी। बोइंग 777 विमान में 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने अपना रास्ता बदला और मुंबई लौट आया।
नई दिल्ली। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रहा एयर इंडिया का विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिलने के बाद फिर मुंबई लौट आया। मुंबई में लैंड होने के बाद विमान की तलाशी ली गई। विमान में कुल 321 यात्री सवार थे। जिस समय बम की धमकी मिली, तब विमान आठ घंटे का सफर तय कर चुका था और अजरबैजान के ऊपर उड़ रहा था। चालक दल को बम की धमकी मिली थी। बोइंग 777 विमान में 303 यात्री और 19 चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान ने अपना रास्ता बदला और मुंबई लौट आया। लैंडिंग के बाद बम का पता लगाने की प्रक्रिया अपनाई गई, जो आखिरी में धोखा साबित हुई।
विमान ने तड़के करीब 2 बजे मुंबई से उड़ान भरी और सुबह करीब 10.25 बजे मुंबई वापस लौटा।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाई अड्डे तक की उड़ान संख्या ए आई-119 को यात्रा पूरी करने में करीब 15 घंटे लगते हैं। एयर इंडिया ने कहा है कि अब यह उड़ान कल सुबह 5 बजे उड़ान भरेगी।एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि संभावित सुरक्षा खतरे के बाद मुंबई लौटने का फैसला लिया गया। यात्रियों को आवास, भोजन और अन्य सहायता प्रदान की गई है।

