नागपुर का शिक्षक गुप्त वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार 

Nagpur teacher arrested for making secret video

नागपुर का शिक्षक गुप्त वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक स्कूल के शिक्षक को शौचालय का उपयोग कर रही महिलाओं का कथित रूप से गुप्त रूप से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 31 जनवरी को सीताबर्डी स्थित एक सांस्कृतिक केंद्र में हुई घटना के सिलसिले में इतवारी निवासी आरोपी मंगेश खापरे (38) को गिरफ्तार किया है।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले के एक स्कूल के शिक्षक को शौचालय का उपयोग कर रही महिलाओं का कथित रूप से गुप्त रूप से वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 31 जनवरी को सीताबर्डी स्थित एक सांस्कृतिक केंद्र में हुई घटना के सिलसिले में इतवारी निवासी आरोपी मंगेश खापरे (38) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिलाओं में से एक ने खापरे को शौचालय की खिड़की से महिलाओं का गुप्त रूप से वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से 20 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। उन्होंने बताया कि खापरे पिछले साल एक कार्यक्रम में इसी तरह की घटना में शामिल था।
 

Read More नागपुर हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे सीएम फडणवीस

Related Posts