मुंबई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार

24-year-old woman arrested for threatening to kill Chief Minister Yogi Adityanath

मुंबई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय महिला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।

मुंबई: मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। महिला की पहचान फातिमा खान के रूप में हुई है। उसने सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी की है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। अधिकारी ने बताया कि उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं।


पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से एक संदेश आया, जिसमें धमकी दी गई कि अगर आदित्यनाथ 10 दिनों के भीतर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि खान ने ही यह संदेश भेजा था।

Read More सायन इलाके में आवारा कुत्ते पर लोहे की रॉड से हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


मुंबई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने उल्हासनगर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में महिला का पता लगाया और उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है क्योंकि आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र आ सकते हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Read More मुंबई : तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से 14 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन