सायन पनवेल हाईवे पर डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे... महिला समेत 3 लोगों की मौत !

A high speed car collided with a dumper on Sion Panvel highway, smashed to pieces... 3 people including a woman died!

सायन पनवेल हाईवे पर डंपर में घुसी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे... महिला समेत 3 लोगों की मौत !

मुंबई की ओर जाते वक्त तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

मुंबई : मुंबई के करीब नवी मुंबई शहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सायन पनवेल हाईवे पर वाशी ब्रिज पर एक कार और डंपर में भीषण टक्कर हो गई। इस भयानक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मुंबई की ओर जाते वक्त तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अर्टिगा का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Read More बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष ललित मोदी की याचिका खारिज 

पुलिस के मुताबिक, ठाणे जिले के नवी मुंबई में सुबह एक कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई। पीड़ित पुणे से मुंबई जा रहे थे, तभी उनकी कार तड़के करीब सवा चार बजे वाशी क्रीक पुल पर हादसे का शिकार हो गई।

Read More मुंबई में वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा स्रोत बेकरी, वाहन और धूल

शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के परिवारों को भी सूचना दे दी गई है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे की वजह से सुबह-सुबह वाशी ब्रिज पर भीषण जाम लग गया था।

Read More घाटकोपर में स्काईवॉक से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या !