महाराष्ट्र से हर साल ६४ हजार लड़कियां गायब; कांग्रेस ने ‘लापता लेडीज’ अभियान शुरू किया

64 thousand girls disappear from Maharashtra every year; Congress launches 'Missing Ladies' campaign

महाराष्ट्र से हर साल ६४ हजार लड़कियां गायब;  कांग्रेस ने ‘लापता लेडीज’ अभियान शुरू किया

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ महायुति को मुश्किलों में डालना शुरू कर दिया है। इसी पृष्ठभूमि में पार्टी ने राज्य में एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए महायुति सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ‘लापता लेडीज’ अभियान शुरू किया है। इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर भी तैयार किया गया है। इस पोस्टर में ‘लापता लेडीज’ यानी लापता महिलाओं और लड़कियों के बारे में दावा किया गया है। पोस्टर में लिखा है कि महाराष्ट्र से हर साल ६४ हजार लड़कियां गायब हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने सत्तारूढ़ महायुति को मुश्किलों में डालना शुरू कर दिया है। इसी पृष्ठभूमि में पार्टी ने राज्य में एक गंभीर मुद्दा उठाते हुए महायुति सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ‘लापता लेडीज’ अभियान शुरू किया है। इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर भी तैयार किया गया है। इस पोस्टर में ‘लापता लेडीज’ यानी लापता महिलाओं और लड़कियों के बारे में दावा किया गया है। पोस्टर में लिखा है कि महाराष्ट्र से हर साल ६४ हजार लड़कियां गायब हो रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस पोस्टर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की तस्वीरें भी छपी हैं। कांग्रेस के इस महिम से लाडली बहनों को बरगलाने वाले सत्ताधारियों की बोलती बंद हो गई है।

लापता लेडीज वैंâपेन के जरिए कांग्रेस दावा कर रही है कि महाराष्ट्र महिलाओं का सम्मान करने वाला राज्य है। लेकिन राज्य भ्रष्टाचार का शिकार हो गया है। जिस राज्य में शिवाजी महाराज ने खुद महिलाओं के लिए लड़ाई लड़ी और न्याय दिलाया, वहीं अब महिलाएं गायब हो रही हैं। इसके जरिए कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि इस राज्य में स्कूल जाने वाली लड़कियों को प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। 

Read More मुंबई एलीफेंटा नाव हादसे में 13 की मौत, चार की हालत गंभीर, नौसेना-पुलिस ने कुल 99 लोगों को बचाया

सरकार की नाकामी से खतरे में महिलाओं की सुरक्षा
इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ध्यान आकर्षित करने के लिए कांग्रेस ने ये पोस्टर लगाए हैं। इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के गृह विभाग और मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। विपक्ष का आरोप है कि सरकार की नाकामी से महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। कांग्रेस की ओर से लगाए गए ये पोस्टर पूरे महाराष्ट्र में चिपकाए गए हैं। इसके जरिए गृह मंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस के कामकाज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जा रहा है और कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग कर रही है। 

Read More महाराष्ट्र : यात्रियों को बड़ी खुशखबरी;1300 से अधिक नई बसें शामिल करने का फैसला

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन